{"_id":"5a7209bd4f1c1ba4268b7b39","slug":"51517423037-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहम्मदाबाद निवासी दंपति से नकदी-जेवर लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहम्मदाबाद निवासी दंपति से नकदी-जेवर लूटे
Updated Wed, 31 Jan 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
UP Police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोगांव/अलीपुर खेड़ा (मैनपुरी)। मानिकपुर के समीप बुधवार शाम मोहम्मदाबाद निवासी दंपति से बाइक सवार लुटेरों ने तमंचा के बल पर नकदी और जेवर लूट लिए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
जानकारी के मुताबिक मोहम्मदाबाद निवासी रोहित तिवारी बुधवार शाम को पत्नी तनुजा तिवारी को साथ लेकर थाना क्षेत्र के गांव आलीपुर पट्टी ससुराल आ रहे थे।
शाम करीब 6:30 बजे बाइक जब गांव मानिकपुर के समीप पहुंची तभी पीछे से बाइक पर आए दो लुटेरों ने ओवरटेक कर बाइक को रुकवा लिया।
तमंचा के बल पर महिला से चार अंगूठी, सोने की चेन, कान के झाले और रोहित का मोबाइल, तीन अंगूठी और 15 हजार की नकदी लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे भाग गए। सूचना मिलने के बाद पहुंचे पुलिसकर्मियों ने लुटेरों की तलाश की, लेकिन कोई भी हत्थे नहीं चढ़ सका।