{"_id":"5a4cdb394f1c1bd5178b4a55","slug":"51514986297-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आटो में महिला के गले से चेन तोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आटो में महिला के गले से चेन तोड़ी
Updated Wed, 03 Jan 2018 07:52 PM IST
विज्ञापन
ऑटो रिक्शा
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। बुधवार को आटो में बैठी एक महिला के गले से सोने की चेन तोड़ ली गई। जब घटना को अंजाम देकर दो महिलाएं आटो से उतरने लगीं तो पीड़ित युवती ने शोर मचा दिया। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों और सिपाहियों ने आरोपी दोनों महिलाओं को पकड़ लिया।
कोतवाली के छत्ता बाजार की हनुमान गली निवासी रुचि अग्रवाल पुत्री मोहनलाल अग्रवाल बहन कीर्ति के साथ नए बस अड्डे से क्वालिटी तिराहे के लिए आटो में सवार हुई। आटो में पहले से दो महिलाएं बैठी थीं। कुछ ही दूर ऑटो चला तो दोनों महिलाओं ने रुचि के गले से सोने की चेन तोड़ ली। घटना को इतनी सफाई से अंजाम दिया कि रुचि को पता भी नहीं चला।
जब दोनों महिलाएं आटो रुकवाकर उतरने लगीं तो रुचि को शक हुआ। देखा तो चेन गायब थी। इस पर रुचि ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर मौके पर मौजूद लोगों और सिपाहियों ने दोनों आरोपी महिलाओं को पकड़ लिया। पकड़ी गई महिलाएं फिरोजाबाद जिले की टूंडला निवासी रेशमा पत्नी संजू और उमा पत्नी सितंबर हैं। ब्यूरो