{"_id":"5a2ec99d4f1c1b74698c1222","slug":"51513015709-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में एंट्री गेट पर जड़ा ताला, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में एंट्री गेट पर जड़ा ताला, हंगामा
Updated Mon, 11 Dec 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
hangama
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। नई इमरजेंसी शुरु होने के बाद अस्पताल प्रशासन ने अस्पताल के प्रवेश द्वार को बंद करा दिया। जिससे अस्पताल आने वाले मरीजों और वाहनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मरीजों और तीमारदारों ने दरवाजा बंद देख हंगामा किया तो अस्पताल प्रशासन ने ताला खोल दिया।
संयुक्त चिकित्सालय में महिला अस्पताल और ओपीडी पुरानी जगह चल रही है। जबकि नवीन भवन बनने के कारण इमरजेंसी को स्थानांतरित कर दिया है। इमरजेंसी के लिए अस्पताल का पहला दरवाजा पूर्व में बंद था, उसे चालू करा दिया है। जिससे वाहनों का आना-जाना रहता है।
सोमवार को अस्पताल में आने वाले मरीज दरवाजा बंद देख हैरान रह गए। लोगों ने फोन कर अस्पताल बंद होने की जानकारी ली। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो मरीजों और उनके साथ आए तीमारदारों ने हंगामा कर दिया। ु हंगामा होता देख सीएमएस डॉ. श्याम मोहन मौके पर पहुंचे और भीड़ को समझा कर मामला शांत करा दिया।
विज्ञापन
सीएमएस ने बताया कि इमरजेंसी के पास बना गेट खोल दिया है। पूर्व में खुले गेट के पास पैदल मरीजों के निकलने के लिए रास्ता बनवाया गया है। कुछ समय के लिए लोगों को अटपटा लगेगा, लेकिन जब दूसरे गेट का प्रयोग करेंगे, तो सब सही हो जाएगा।