{"_id":"5a26db164f1c1b4e718b7667","slug":"51512495894-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाकघर में कनेक्टिविटी फेल होने से ग्राहक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाकघर में कनेक्टिविटी फेल होने से ग्राहक परेशान
Updated Tue, 05 Dec 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
इंटरनेट सेवा बाधित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/टूंडला। रेलवे स्टेशन के समीप स्थापित डाकघर में आए दिन कनेक्टिविटी न रहने के कारण डाकघर उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ता जब भी लेनदेन करने जाते हैं तभी उनसे कह दिया जाता है कि कनेक्टिविटी नहीं आ रही है। ऐसे में उपभोक्ताओं को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। मंगलवार को भी उपभोक्ता परेशान रहे।
नगर के अधिकांश उपभोक्ताओं के खाते, एफडी, एफडीआर, किसान विकास-पत्र डाकघर में हैं लेकिन डाकघर में आए दिन कनेक्टिविटी नहीं रहने के कारण उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ रहा है। महीने में 15 दिन ही डाकघर में काम हो पाता है। बाकी दिन उपभोक्ता घंटों लाइन में लगकर लौटते हैं। इतना ही नहीं यदि किसी उपभोक्ता की आरडी पूरी हो जाए और उसकी रकम 50 हजार से भी अधिक हो तो उसका भुगतान उस दिन नहीं हो पाता है।
उपभोक्ता गोपाल राठौर का कहना है कि भीड़ से बचने के लिए उन्होंने डाकघर में खाता खोला था लेकिन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन कनेक्टीविटी नहीं होने से काम नहीं हो पा रहा है। घंटों लाइन में लगने के बाद खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन
उपभोक्ता रीता सिंह का कहना है कि डाकघर में खाता खुलवाना टेड़ी खीर बन गया है। एक बार जाकर न पैसा जमा होता है और न निकासी होती है। कनेक्टिवटी फेल होने की बात तो हर दूसरे दिन देखने को मिलती है। वहीं पोस्टमास्टर का कहना है कि कनेक्टिवटी उनके हाथ में नहीं है।