फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   कोहरे के चलते रेल प्रशासन ने रद्द की कई ट्रेने

कोहरे के चलते रेल प्रशासन ने रद्द की कई ट्रेने

Wed, 29 Nov 2017 12:01 AM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
कोहरे के चलते रेल प्रशासन ने रद्द की कई ट्रेने
डेमो - फोटो : डेमो
फिरोजाबाद/टूंडला। सर्दी के मौसम में पड़ने वाले कोहरे को देखते हुए रेल प्रशासन ने कुछ ट्रेने रद्द कर दी हैं तो कुछ ट्रेनों के ट्रेनों के फेरे कम करते हुए कई ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित कर चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेनें करीब एक से डेढ़ माह तक रद्द रहेगी। इसके चलते रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन


रेल प्रशासन ने कोहरे में ट्रेनों के एक से तीन दिनों तक लेट होने की स्थिति देखते हुए कई ट्रेनों को एक से डेढ़ महीने के लिए रद्द कर दिया है। ट्रेने एक दिसंबर से 13 फरवरी तक रद्द रहेंगी। वहीं कुछ और ट्रेनों के रेलवे ने फेरे कम कर दिए हैं तो कुछ ट्रेनों के मार्गों में फेरबदल कर दिया है। कोहरे के बीच बढ़ते ट्रेनों के दबाव को कम करने के लिए यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


इलाहाबाद मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अमित मालवीय ने बताया कि आगामी 01 दिसंबर से 13 फरवरी तक 14006 लिक्ष्वी एक्सप्रेस, 12179/12180 इंटरसिटी एक्सप्रेस, 14218 ऊंचाहार एक्सप्रेस, 15483 महानंदा एक्क्सप्रेस रद्द रहेगी। तीन दिसंबर से 15 फरवरी तक अप में 14005 लिक्ष्वी एक्सप्रेस, 15484 महानंदा एक्सप्रेस, रद्द रहेगी। इसके साथ ही दो दिसंबर से 14 फरवरी तक 14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस, चार दिसंबर से 13 फरवरी तक 12873 स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 05 दिसंबर से 14 फरवरी तक 12874 स्वर्णजयंती एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन ट्रेनों के फेरे कम किए हैं उनमें 12393 संपूर्णक्रांति एक्सप्रेस 6, 13, 20, 27 दिसंबर, 3,10,17,24,31 जनवरी और 7 फरवरी को रद्द रहेगी। डाउन में 12394 संपूर्णक्रांति एक्सप्रेस 7, 14, 21,28 दिसंबर, 4, 11, 18, 25 जनवरी के अलावा 1 और 8 फरवरी को रद्द रहेगी। 12397महाबोधी एक्सप्रेस 4,11,18,25 दिसंबर, 1,8,15 22,29 जनवरी के अलावा 5 और 12 फरवरी को रद्द रहेगी। स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस 7,14,21,28 दिसंबर, 4,11,18,25 जनवरी के अलावा 1 और 8 फरवरी को रद्द रहेगी। ट्रेनों को बंद करने के कारण रेल यात्रियों को सर्दी के मौसम में परेशानी उठाने के साथ रेलवे को राजस्व की हानि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed