फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   नौ हजार बच्चों का हुआ वजन

नौ हजार बच्चों का हुआ वजन

Sat, 28 Oct 2017 12:09 AM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
नौ हजार बच्चों का हुआ वजन
कुपोषण - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
मैनपुरी। शुक्रवार को बच्चों को कुपोषण से मुक्ति दिलाने के द्वितीय चरण के बजन दिवस कार्यक्रम का आयोजन जनपद के बरनाहल, जागीर, मैनपुरी देहात, बेवर व करहल विकास खंड में किया गया। इस दौरान 90 हजार से अधिक बच्चों का वजन कराया गया।


बच्चों में कुपोषण की बीमारी को देखते हुए सरकार द्वारा कुपोषण मुक्ति के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए शून्य से पांच वर्ष के बच्चों का बजन कराया जा रहा है। शुक्रवार को द्वितीय चरण के वजन दिवस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें जनपद के पांव विकास खंडों के एक लाख से अधिक बच्चों का वजन होना था। जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविंद कुमार ने बताय कि 90 हजार से अधिक बच्चों को बजन हुआ है।
विज्ञापन



जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि पूर्व में 24 अक्तूबर को कराए गए बजन दिवस कार्यक्रम में कुल 111215 बच्चों का वजन होना था। जिसमें से 95510 बच्चों का बजन कराया गया था। जिसमें 6462 बच्चे अतिकुपोषित निकले थे। जबकि 20033 बच्चे कुपोषित निकले थे। डीपीओ ने बताया कि द्वितीय चरण में कितने बच्चे कुपोषित निकले हैं । इसकी जानकारी देर रात सभी क्षेत्रों की रिपोर्ट आने पर ही हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



मैनपुरी। बजन दिवस पर जिलाधिकारी प्रदीप कुमार ने बच्चों को कुपोषण से निजात दिलाने के लिए गोद लिए गांव ईकरी, बडे़री में बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी करने के उपरांत स्वास्थ्य, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्र ईकरी, बडेरी में अभी तक टाइल्स न लगने पर ग्राम विकास अधिकारी प्रहलाद सिंह को चेतावनी देते हुए कहा कि एक सप्ताह में दोनों केद्रों में टाइल्स लगवा कर फोटे के साथ रिपोर्ट उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने निरीक्षण के दौरान पाया कि बडेरी में आठ बच्चे अति कुपोषित की श्रेणी में थे।


गांव इकरी के बच्चों का डाटा पूर्ण न होने पर असंतोष व्यक्त करते हुए आंगनबाड़ी, सीडीपीओ को कार्यप्रणाली में सुधार लाकर अभिलेख तैयार करने को कहा। उन्होंने कहा कि यदि सुधार न हुआ तो सीडीपीओ के निलंबन की कार्यवाही होगी।


इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविन्द गुप्ता, जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविंद कुमार, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी कुचेला डा. प्रदीप यादव आदि उपस्थित रहे।

खंड शिक्षाधिकारी का रोका वेतन



मैनपुरी। डीएम निरीक्षण के दौरान बडे़री के प्राथमिक विद्यालय के शिक्षा के स्तर को परखा विद्यालय के बच्चे अन्य विद्यालयों की तुलना में पढाई में ठीक मिले लेकिन विद्यालय के कमरों की दशा काफी खराब थी, विद्यालय की पुताई भी नहीं करायी गयी है कमरे में टूटी अलमारी रखी पायी गयी, फर्श कई जगह से उखड़ी मिली। उन्होंने प्रधानाध्यापक को जल्द इसे ठीक कराने के निर्देश दिए। गैरहाजिर रहे एबीएसए जेपी पाल का वेतन रोके जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed