{"_id":"59eca4a64f1c1bd7538b896d","slug":"51508680870-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह से शाम तक, जाम ही जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह से शाम तक, जाम ही जाम
Updated Sun, 22 Oct 2017 08:07 PM IST
विज्ञापन
जाम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राया (मथुरा)। राया में मथुरा-हाथरस मार्ग रविवार को सुबह से शाम तक जाम रहा। देर शाम तक खुले जाम के कारण लोग परेशान रहे। जाम से मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतार लगने से स्थिति बेकाबू रही। जाम खुलवाने में पुलिस को बड़ी मशक्कत करनी पड़ी। दिवाली और भाईदूज के त्योहार के बाद पड़े रविवार को आम रविवार की अपेक्षा भीड़ भाड़ का माहौल रहा। मार्ग पर वाहनों की संख्या बढ़ गई। भाई दूज को तो पुलिस और समाजसेवी संगठनों के स्वयंसेवकों ने कमान संभाले रखी, जिससे जाम नहीं लगा, मगर रविवार पुलिस व स्वयंसेवक मार्ग से हट गए और सुबह से ही जाम लग गया। जाम में जीप, कार, मैजिक, बस, ट्रक आदि वाहन फंस गए। बाइक सवारों को भी निकलने के लिए अच्छी खासी कवायद करनी पड़ी। यमुना एक्सप्रेस वे कट से जाम शुरू होने के बाद बिचपुरी चौकी तक वाहनों की लाइन लग गई। सादाबाद, बलदेव, मांट मार्ग पर भी वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। शाम को किसी तरह जाम खुलवाया गया।
विज्ञापन
नहीं मिलीं बसें, घंटों फंसी रही एंबुलेंस
राया। अलीगढ़-मथुरा-हाथरस जाने के लिए रोडवेज बसें नहीं दिखाई दी। इससे यात्रियों को बड़ी परेशानी हुई। ट्रेन भी अपने निर्धारित समय से कई घंटे देरी से चलीं। मथुरा-हाथरस मार्ग पर लगे जाम में एंबुलेंस घंटाें तक जाम में फंसी रही। पुलिस ने काफी प्रयास के बाद जाम से एंबुलेंस को निकाला। इसमें गांव अनौड़ा का कोई मरीज था।
विज्ञापन