फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   समायोजित शिक्षकों का धरना चौथे दिन भी जारी रहा

समायोजित शिक्षकों का धरना चौथे दिन भी जारी रहा

Sun, 30 Jul 2017 12:05 AM IST
Updated Sun, 30 Jul 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
समायोजित शिक्षकों का धरना चौथे दिन भी जारी रहा
फिरोजाबाद। समायोजन निरस्त किए जाने के विरोध में चल रहा समायोजित शिक्षकों का धरना चौथे दिन भी जारी रहा। समायोजित शिक्षकों ने हुंकार भरी और सरकार द्वारा समायोजित शिक्षकों के पक्ष में फैसला न लिए जाने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। आंदोलनकारियों को कई शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों ने पहुंचकर अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन


हाईकोर्ट के बाद सुप्रीम कोर्ट ने तथ्यों के आधार पर समायोजन निरस्त किया तो अब समायोजित शिक्षक सरकार से राहत की उम्मीदें लगाए बैठे हैं। लगातार चार दिनों से सैकड़ों समायोजित शिक्षक द्वारा आंदोलन पर डटे रहे। समायोजित शिक्षकों को प्राथमिक शिक्षक संघ, जूनियर शिक्षक संघ और माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनरायण गुट ने समर्थन दे चुके हैं। समायोजित शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष श्रीओम यादव ने कहा कि जब तक सरकार हमारी मांगे नहीं मानेगी आंदोलन करते रहेेंगे। इस अवसर पर सुधीर यादव, जितेंद्र सिंह यादव, अजय यादव,धर्मेंद्र कुशवाह, आदेश यादव, चंद्रभान सिंह वर्मा, साहूकार वर्मा, धर्मेंद्र, सुनीता आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन


बाइक रैली निकालेंगे समायोजित शिक्षक
फिरोजाबाद। समायोजित शिक्षक रविवार सुबह 10 बजे टीवी वार्ड में एकत्रित होंगे। यहां से धरना स्थल दबरई तक बाइक रैली निकालते हुए जाएंगे। जिलाध्यक्ष श्रीओम यादव ने सभी समायोजित शिक्षकों से आने की उम्मीद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिगड़ रही शिक्षा व्यवस्था
फिरोजाबाद। समायोजित शिक्षकों के समायेाजन निरस्त होने से शिक्षण व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है। आंदोलन का फायदा उठाकर शिक्षक भी स्कूल नहीं जा रहे हैं। बीआरसी पर तैनात स्टाफ भी नदारद रहने लगा है। ऐसे में एबीआरसी लापरवाह बने हुए हैं। जिले में एबीएसए भी पर्याप्त नहीं है, ऐसे में बच्चों का भविष्य चौपट हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed