{"_id":"59611c1e4f1c1b083d8b4574","slug":"51499536414-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों पर गूंजेगा बम-बम भोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों पर गूंजेगा बम-बम भोले
Updated Sat, 08 Jul 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
मंदिरों में चल रही तैयारियां
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। हिंदू धर्म के पवित्र और भगवान शिव की आराधना के प्रतीक श्रावण मास को लेकर मंदिरों और घरों में तैयारियां तेज हो गई हैं। 10 जुलाई से शुरू हो रहे श्रावण मास को लेकर शिवालय सजने लगे हैं। सावन के पहले सोमवार 10 जुलाई को शिवालयों में श्रद्धालुओं का तांता लगेगा। अधिकारियों ने मंदिरों के आसपास सफाई व्यवस्था के निर्देश पालिका अधिकारियों ने दिए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी पुलिस और प्रशासन ने अभी से रूट मैप बनाना शुरू कर दिया है।
श्रावण के प्रत्येक सोमवार को शिव मंदिरों के अलावा अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। सावन का पहला सोमवार 10 जुलाई को होगा। श्री भीमसेन मंदिर में हजारों श्रद्धालु पूजा-अर्चना के साथ कांवड़ भी चढ़ाने पहुंचेंगे। मंदिर कमेटी के अनुसार सावन के पहले सोमवार को मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा। भगवान भीमसेन का फूलों से आकर्षक श्रृंगार किया जाएगा।
इसके अलावा श्री चांदेश्वर आश्रम, मां शीतला देवी मंदिर, श्री एकरसानंद आश्रम, बाबा रघुवीर दास जी मंदिर आदि में भी सावन के सोमवार को भक्तों की भीड़ उमड़ेगी। मंदिरों एवं मंदिरों को जाने वाले मार्गों पर पुलिस की व्यवस्था की जाएगी। एसपी राजेश एस के अनुसार श्री भीमसेन मंदिर में सर्वाधिक भक्तों की भीड़ को देखते हुए पर्याप्त पुलिस के जवानों को तैनात किया जा रहा है। इसके अलावा सीओ सिटी एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भी भ्रमण करते रहेंगे। नगरपालिका अध्यक्ष साधना गुप्ता ने भी चूना, पानी, लाइट आदि की व्यवस्था सुचारु कराने के निर्देश संबंधित कर्मचारियों को दिए हैं।
विज्ञापन
करहल के मंदिर मोटामल महाराज, बाग वृंदावन, वनखंडेश्वर, भांवत स्थित शिवालय आदि मंदिरों को भी सजाने का काम शुरू कर दिया गया है। भोगांव के सोमेश्वरनाथ मंदिर, छोटा बाजार स्थित शिव मंदिर, द्वारिकाधीश मंदिर, जगतनगर स्थित शिव मंदिर, रेलवे क्रासिंग स्थित शिव मंदिरों में भी श्रावण मास को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। बेवर के कपिलमुनि आश्रम, गीता आश्रम, विदुर आश्रम, गग्गरपुर आश्रम आदि में श्रावण के पहले सोमवार को देखते हुए सजावट का कार्य चल रहा है।