{"_id":"59592d834f1c1b3b168b489f","slug":"51499016579-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिलीप हत्याकांड: दो आरोपी और जेल भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिलीप हत्याकांड: दो आरोपी और जेल भेजे
Updated Sun, 02 Jul 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोरों। दिलीप अपहरण हत्याकांड के सनसनीखेज मामले में कोतवाली पुलिस ने रविवार को दो और आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। इन आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। पुलिस इस मामले के फरार आरोपी की तलाश कर रही है।
14 जून को तीर्थनगरी के हरिपदी से मोहल्ला कटरा निवासी सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त अभियंता कुंवर पाल के 16 वर्षीय पुत्र दिलीप को उसके ही दुकान के किराएदार ने अपने साथियों के साथ अगवा करके हत्या कर दी थी। तीन आरोपी प्रवीन ठाकुर, तनुज और विकास शर्मा जेल जा चुके हैं। एक आरोपी सोनू यादव फरार है। पुलिस की जांच पड़ताल में सोनू यादव की मां सोमवती की भूमिका भी पाई गई। वहीं तनुज के पिता संतोष राठौर की भी भूमिका भी रही।
सोनू के गांव वरकुला में दिलीप को बंधक बनाकर रखा था। सोमवती को इस पूरे मामले की जानकारी थी। पुलिस ने सोमवती और संतोष राठौर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल चल रही है। इस अपहरण हत्याकांड में जिन जिन लोगों की भूमिका रही है उन सभी को बेनकाब किया जाएगा। पुलिस साक्ष्य जुटाकर सभी को जेल भेजेगी।