फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   50.60 lakh rupees were grabbed by providing gold loan, FIR was lodged against 12 people including bank manager.

Agra News: गोल्ड लोन दिलाकर हड़पे 50.60 लाख, बैंक मैनेजर सहित 12 पर प्राथमिकी

Fri, 31 Jul 2026 01:49 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
50.60 lakh rupees were grabbed by providing gold loan, FIR was lodged against 12 people including bank manager.
आगरा। थाना ताजगंज में 50.60 लाख रुपये धोखे से हड़पने के आरोप में आईसीआईसीआई बैंक बेलनगंज शाखा के मैनेजर सहित 12 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोप लगाया गया है कि पहले गोल्ड लोन दिलवाया गया। लोन खाता बंद कराने की कहने पर साजिश के तहत खाली चेक ले लिए। बाद में पीड़ित के खाते से किसी अन्य के खाते में 50.60 रुपये ट्रांसफर कर दिए। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बराैलिया बिल्डिंग, बेलनगंज निवासी काैशल कुमार बराैलिया ने बताया कि उनके मकान के एक हिस्से में वर्ष 2016 से आईसीआईसीआई बैंक की शाखा संचालित है। आरोप लगाया कि फरवरी में बैंक मैनेजर विवेक सिंह ने कहा कि वर्ष 2025-26 का गोल्ड लोन का टारगेट पूरा नहीं हो पा रहा है। अगर वो टारगेट पूरा कर लेंगे तो बैंक से प्रशंसा पत्र और इंसेटिव मिलेगा। उन्होंने कहा कि वह गोल्ड लोन ले लें। टारगेट पूरा होने पर लोन की रकम को चुकाकर खाता बंद करा देंगे।
विज्ञापन

इस पर वो तैयार हो गए। गोल्ड लोन कराने का खर्च खुद ही उठाने का वादा किया। इस पर उन्होंने अपने बेटे विभोर के नाम पर 445.40 ग्राम सोना गिरवीं रखकर 45.13 लाख रुपये का गोल्ड लोन ले लिया। लोन बंद कराने की कहने पर मैनेजर ने सिस्टम में खराबी की बात कर टालमटोल की। साढ़े तीन महीने बाद खाता बंद कराने से मना कर दिया। मैनेजर ने बताया कि खाता बंद कराने के लिए रकम का उपयोग दर्शाना होगा। आप बेटे के खाते से रकम अपने खाते में ले लो। बाद में यह रकम वो बेटे के खाते में करवा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि 6 जून को उनसे बेटे के खाते में रकम वापस कराने के नाम पर ब्लैंक चेक पर हस्ताक्षर करवाए। बाद में बेटे के खाते में आई रकम को उनके और मां के खाते में ट्रांसफर करवा दिया। बाद में उनके खाली चेक से उन्हें जानकारी दिए बिना ही दो बार में 50.60 लाख रुपये को साैरभ साहनी के खाते में ट्रांसफर करा दिया, जबकि वह साैरभ साहनी को नहीं जानते। इस रकम से उसने केपरी ग्लोबल केपिटल का लोन चुकाया है। लोन चुकाने के बाद वह अपने जेवरात रिलीज करवाने पहुंचे थे। इसकी जानकारी उन्हें हो गई। उन्होंने पुलिस की मदद से जेवर रिलीज नहीं होने दिए। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास का कहना है कि मामले में साक्ष्य संकलन किया जाएगा। मामला लोन से संबंधित है। रकम को किसी अन्य के खाते में ट्रांसफर किया गया है। इन सबकी जांच की जाएगी।


इनके खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी
आईसीआईसीआई बैंक बेलनगंज शाखा के मैनेजर विवेक सिंह, उप बैंक मैनेजर हरविंद सिंह, बसई खुर्द निवासी भगवान सिंह, बृजेश शर्मा, ताजनगरी फेज-2 निवासी साैरभ साहनी, प्रतिमा साहनी, रमा साहनी, बैंक मैनेजर केपरी ग्लोबल केपिटल लिमिटेड सहित 3-4 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed