फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   50 thousand people yearned for drinking water such was the condition across Yamuna;

Agra: पीने के पानी के लिए तरस गए 50 हजार लोग, यमुनापार में रहा ऐसा हाल; ट्रैक्टर से मंगाया पेयजल

Mon, 17 Feb 2025 09:35 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 17 Feb 2025 09:35 AM IST
सार

आगरा के यमुनापार क्षेत्र के 50 हजार लोगों को छुट्टी के दिन पानी के लिए तरसना पड़ा। दर्जनभर से ज्यादा कॉलोनी में शनिवार शाम से ही पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। रामबाग चौराहा और जवाहर पुल के बीच 20 इंच की भूमिगत पाइपलाइन में लीकेज की वजह से पानी नहीं आया। रविवार शाम को कर्मचारियों ने रिसाव बंद किया।
 

विज्ञापन
50 thousand people yearned for drinking water such was the condition across Yamuna;
यमुनापार के 50 हजार लोग पानी के लिए तरसे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यमुनापार में वाटरवर्क्स की 20 इंच की पाइपलाइन से पानी की आपूर्ति होती है। भूमिगत लाइन में रिसाव से शनिवार शाम से दर्जन भर से ज्यादा क्षेत्रों में पानी नहीं पहुंचा। यमुनापार की कॉलोनियों में लगभग 50 हजार की आबादी पानी के लिए तरसती रही। लोगों को निजी सबमर्सिबल या टैंकरोें का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन


सुबह से ही लोग पानी न आने के कारणों का पता करने में लगे रहे। जलकल विभाग के जीएम अरुणेंद्र राजपूत ने बताया कि रामबाग चौराहे और जवाहर पुल के बीच भूमिगत लाइन में रिसाव था। जिसे कर्मचारियों से सही करवा दिया है। रविवार शाम तक पानी की आपूर्ति सुचारू हो जाएगी।
विज्ञापन


इन जगहों पर नहीं आया पानी
यमुनापार की विद्यापुरम, ट्रांस यमुना, शोभानगर, भगवती बाग, गोकुल नगर, केके नगर, गुलाब नगर, चंदन नगर, सती नगर, शंभू नगर, श्याम बिहार, श्याम नगर समेत दर्जन भर से ज्यादा क्षेत्रों को पानी नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन



ट्रैक्टर से पानी मंगाया
विद्यानगर निवासी प्रेमशंकर ने बताया कि शनिवार शाम से पानी नहीं आ रहा है। निजी ट्रैक्टर से पानी मंगाया है। लोगों ने टैंकरों से पानी के लिए 50 रुपये में ड्रम खरीदे। अभी जानकारी नहीं मिली कि पानी कब तक आएगा।


छुट्टी के दिन ही दिक्कत
 ट्रांस यमुना कॉलाेनी निवासी गोविंद का कहना है कि छुट्टी के दिन ही पानी चला जाता है। सुबह उठते ही घरेलू कार्याें के लिए पानी का इंतजाम करना पड़ा। आज भी पानी नहीं आने की उम्मीद लग रही है।



विभाग से नहीं मिली जानकारी
वार्ड 58 के पार्षद शेर सिंह ने बताया कि वार्ड 58 नराइच पश्चिम में लगभग आठ से दस कॉलोनियों में करीब 35 हजार लोग रहते हैं। शनिवार शाम से लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। विभाग से भी कोई जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed