फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   50 crores will change the face of 1263 council schools

Agra News: 50 करोड़ से बदलेगी 1263 परिषदीय स्कूलों की सूरत

Sat, 17 Feb 2024 12:44 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 17 Feb 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
50 crores will change the face of 1263 council schools
कासगंज। जिले के 1263 परिषदीय स्कूलों की सूरत जल्द बदलेगी। इसके लिए 50 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। शासन से 25 करोड़ रुपये की पहली किश्त जारी कर दी गई है। विभाग ने इसे स्कूलों के खाते में भेज दिया है। यह बजट जिले को कंपोजिट ग्रांट के तहत मिली है। विद्यालयों में नामांकित बच्चों की संख्या के आधार पर यह धनराशि दी गई है।विद्यालयों की दशा सुधारने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। कई वर्षों पहले शासन से जो धनराशि मिलती थी, उससे स्कूलों की रंगाई-पुताई आदि ठीक से नहीं हो पाती थी। कुछ वर्ष पहले शासन ने प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों की आवश्यकता को देखते हुए कंपोजिट स्कूल ग्रांट उपलब्ध कराने की शुरुआत की। कान्वेंट स्कूलों की तर्ज पर इन विद्यालयों को भी बनाने के लिए सभी प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों को नामांकित बच्चों की संख्या के आधार पर कंपोजिट ग्रांट के तहत धनराशि दी जा रही है। धनराशि उपलब्ध होने पर स्कूलों की विभिन्न व्यवस्थाओं तथा संसाधनों को सुदृढ़ करने के अच्छे परिणाम भी सामने आए हैं। कुछ मामलों को छोड़कर स्कूलों में रंगाई-पुताई तथा शैक्षिक, पेंटिंग के अलावा स्वच्छता संबंधी व्यवस्थाओं में पूर्व की अपेक्षा सुधार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed