{"_id":"65f1e6130e3d094c24010927","slug":"50-bigha-potato-crop-submerged-due-to-harvesting-in-miner-mainpuri-news-c-174-1-sagr1038-114294-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: माइनर में कटान से 50 बीघा आलू की फसल जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: माइनर में कटान से 50 बीघा आलू की फसल जलमग्न
Wed, 13 Mar 2024 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 13 Mar 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
माइनर में कटान से 50 बीघा आलू की फसल जलमग्न
किशनी। क्षेत्र के गांव गुहियापुर में मंगलवार की राहत चितायन माइनर में कटान हो गया है। इससे 50 बीघा से अधिक आलू की फसल जलमग्न हो गई। इससे किसानों को बड़ा नुकसान हुआ है। किसानों ने आलू में हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की है।
चितायन माइनर गांव गुहियापुर से होकर गुजरता है। किसान इसी से फसलों की सिंचाई करते हैं। मंगलवार को गेहूं की फसल की सिंचाई के बाद किसी ने माइनर की पटरी सही से बंद नहीं की। इससे रात में पानी का कटान हो गया। सुबह जब तक लोग पहुंचे तब तक 50 बीघा से अधिक आलू की फसल जलमग्न हो गई थी। आलू की कीमतें इन दिनों अच्छी हैं, ऐसे में किसानों को बड़ा झटका लगा है। किसानों का कहना है कि प्रशासन को सर्वे करवाकर मुआवजा देना चाहिए। गोरेलाल पाल, चिरौंजी लाल, सोनेलाल, गोपाल, जगदीश, लालताप्रसाद, श्यामलाल, गंगाराम, संजीव, रामस्वरूप, मुनीम सिंह, राकेश, मुनीश, मौजीलाल व पवन की फसलें पानी डूबने से बर्बाद हो गई हैं।