{"_id":"69e702464e4cfadf8a097c3b","slug":"5-lakh-scam-in-housing-society-fund-case-filed-against-accountant-and-manager-in-dayalbagh-2026-04-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: मंगलम शिला रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी के कोष से 5 लाख का गबन, अकाउंटेंट और मैनेजर पर आरोप; FIR हुई दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: मंगलम शिला रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी के कोष से 5 लाख का गबन, अकाउंटेंट और मैनेजर पर आरोप; FIR हुई दर्ज
Tue, 21 Apr 2026 10:21 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 21 Apr 2026 10:21 AM IST
सार
दयालबाग की मंगलम शिला रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी में करीब 5 लाख रुपये के गबन का मामला सामने आया है। ऑडिट रिपोर्ट के आधार पर अकाउंटेंट और प्रबंधक के खिलाफ न्यू आगरा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
FIR Demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के दयालबाग स्थित मंगलम शिला रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी के कोष से करीब पांच लाख रुपये गबन करने का आरोप लगा है। मामले में सोसाइटी के अकाउंटेंट अंकुर खंडेलवाल और प्रबंधक अनिल यादव के खिलाफ थाना न्यू आगरा में प्राथमिकी दर्ज की गई है। सोसाइटी के अध्यक्ष तपन कुमार दास ने पुलिस आयुक्त से शिकायत की थी, जिसके बाद यह कार्रवाई हुई है। पुलिस ने आरोपों की जांच और साक्ष्य संकलन के बाद कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
तपन कुमार दास ने अपनी शिकायत में बताया कि वे मंगलम शिला रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जनवरी 2024 में सोसाइटी के कुछ निवासियों ने समिति के कार्यालय, लेखा और बैंक खातों सहित समस्त गतिविधियों पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया था। इस दौरान पूर्व अकाउंटेंट संजय उपाध्याय को हटाकर अंकुर खंडेलवाल को नया अकाउंटेंट बनाया था। कई शिकायतों के बाद जून 2024 में डिप्टी रजिस्ट्रार फर्म्स सोसाइटीज एवं चिट्स ने सोसाइटी भंग कर दी। अप्रैल 2025 में डिप्टी रजिस्ट्रार ने अपने संरक्षण में पुलिस की उपस्थिति में गुप्त मतदान कराया, जिसमें उन्हें निर्वाचित समिति का अध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बावजूद भंग समिति ने बार-बार कहने पर भी कार्यभार हस्तांतरित नहीं किया। दिसंबर 2025 में सोसाइटी के कुछ निवासियों ने शिकायत की कि मासिक सोसाइटी शुल्क देने के बाद भी नए अकाउंटेंट अंकुर खंडेलवाल उन्हें रसीद नहीं दे रहे हैं। जांच के बाद प्रबंध समिति की बैठक हुई। अकाउंटेंट अंकुर खंडेलवाल और समिति का कलेक्शन करने वाले सोसाइटी प्रबंधक अनिल यादव को समस्त खाते, अभिलेख, लेजर रजिस्टर सहित कंप्यूटर का पासवर्ड उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। मगर मिला नहीं।
पुलिस बुलाने पर 13 दिसंबर, 2025 को अंकुर खंडेलवाल ने कंप्यूटर का डाटा, पासवर्ड और अन्य दस्तावेज उपलब्ध कराए। एक स्वतंत्र चार्टर्ड अकाउंटेंट गौरव गुप्ता से ऑडिट करवाया गया। ऑडिट में सामने आया कि सोसाइटी फंड में से करीब पांच लाख रुपये का गबन किया गया है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि गबन का आरोप है। पुलिस साक्ष्य एकत्र कर आगे की कार्रवाई करेगी।