फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   49 teachers of seven colleges of the district were debarred from evaluation work

Agra News: जिले के सात कॉलेजों के 49 शिक्षक मूल्यांकन कार्य से किए गए डिबार

Mon, 10 Mar 2025 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 10 Mar 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
49 teachers of seven colleges of the district were debarred from evaluation work
मैनपुरी। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जिले सात कॉलेजो के 49 शिक्षकों को बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन 2025 से डिबार कर दिया है। संबंधित शिक्षकों और कर्मचारियों को मूल्यांकन कार्य से बाहर रखने के निर्देश जिला विद्यालय निरीक्षक को दिए गए हैं। क्षेत्रीय सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद कमलेश कुमार ने जिला विद्यालय निरीक्षक को डिबार शिक्षकों और कर्मचारियों की सूची भेजी है। इस सूची में जिले के सात कॉलेज शामिल है। एसएनएस इंटर कॉलेज समान के 21, एमकेडी इंटर कॉलेज कुसमरा के 9, डीएवी कुसमरा के नौ, एस आदर्श विद्यालय रामनगर के छह, मोहनलाल रामकली लोधी स्मारक इंटर कॉलेज के दो, आजाद हिंद इंटर कॉलेज और किसान इंटर कॉलेज बादशाहपुर के एक-एक शिक्षक को मूल्यांकन कार्य के साथ किसी भी प्रकार को पारिश्रमिक कार्य से अलग रखने को कहा है। क्षेत्रीय सचिव ने इन सभी को गत परीक्षाओं में मूल्यांकन कार्य और परीक्षा ड्यूटी में लापरवाही के कारण डिबार किया है। क्षेत्रीय सचिव ने संबंधित किसी भी कर्मचारी से किसी प्रकार से यूपी बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन कार्य अथवा अन्य पारिश्रमिक कार्य न लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed