{"_id":"69b5d22551565133110fa675","slug":"48-schools-held-a-meeting-on-school-bus-safety-emphasizing-adherence-to-rules-agra-news-c-364-1-ag11007-126417-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: स्कूल बस सुरक्षा पर 48 स्कूलों ने की बैठक, नियमों के पालन पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: स्कूल बस सुरक्षा पर 48 स्कूलों ने की बैठक, नियमों के पालन पर जोर
विज्ञापन
आगरा। नेशनल प्रोग्रेसिव स्कूल एसोसिएशन की बैठक शनिवार को होली पब्लिक स्कूल, आवास विकास सेक्टर-12 स्थित सिटी ऑफिस में हुई। इसमें 48 स्कूलों के प्रबंधक और प्रधानाचार्य शामिल हुए। बैठक में हाल ही में हुई स्कूल बस दुर्घटना की समीक्षा करते हुए छात्रों की सुरक्षा के लिए परिवहन नियमों को सख्ती से लागू करने पर जोर दिया गया।
बैठक में स्कूल बसों में सीसीटीवी कैमरे, स्पीड गवर्नर, फर्स्ट-एड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र और आपातकालीन निकास अनिवार्य करने के साथ चालकों के वैध कमर्शियल लाइसेंस, पुलिस वेरिफिकेशन और मेडिकल जांच सुनिश्चित करने पर सहमति बनी। ट्रांसपोर्ट सुरक्षा समिति की सदस्य सुमनलता यादव ने “स्कूल ट्रांसपोर्ट सेफ्टी अवेयरनेस पोस्टर अभियान” चलाने का सुझाव दिया। बैठक में अध्यक्ष संजय तोमर, सेक्रेटरी राजपाल सिंह, डॉ. फिरोज खान, फारूख खान, अजीत प्रताप सिंह, अनिल यादव, पंकज भदौरिया, अजय रावत, अरुण सिंह, अंकित भारद्वाज, प्रदीप उपाध्याय, संजय, संजय रजपत, देवेंद्र सिंह, डॉ. शैलेंद्र शर्मा, राखी जैन, राजू डेनियल और अभिषेक अग्रवाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद