फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   48 hours, three teams... robbers absconding

48 घंटे, तीन टीमें... लुटेरे फरार

Tue, 06 Jul 2021 02:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
48 hours, three teams... robbers absconding
अछनेरा (आगरा)। न्यू दक्षिणी बाईपास पर कीठम के पास लूट के दौरान विवाहिता पिंकी की जान लेने वाले बदमाशों की तलाश में तीन टीमें लगी हुई हैं। पुलिस ने 10 संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस ने इस मार्ग पर गश्त भी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

इरादतनगर के बांस दानसहाय निवासी पिंकी (22) पत्नी मनीष रविवार की दोपहर भाई के साथ बाइक से मायके शहजादपुर, फरह (मथुरा) जाने के दौरान बदमाशों ने पर्स लूट लिया था। पिंकी ने बदमाश का हाथ पकड़ने के बाद खींचा था, उसकी बाइक से गिरकर मौत हो गई थी। दुस्साहसिक घटना के खुलासे के लिए एसएसपी मुनिराज जी ने तीन टीमों को लगाया है। आसपास के इलाके के अपराधियों की धरपकड़ की जा रही है। सीओ अछनेरा महेश कुमार ने बताया कि पुलिस रास्ते में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों का पता लगाने की कोशिश में लगी है। इसके अलावा भी पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं। संदिग्ध 10 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

फरह (मथुरा)। पिंकी की मौत से फरह के गांव शहजादपुर में शोक की लहर दौड़ गई। पिता छुट्टन सिंह ने बताया कि पिंकी की शादी एक साल पहले ही की गई थी। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके घर पर सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा। भाई के साथ गांव लौटने के दौरान बदमाशों ने उससे लूटपाट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed