फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   48 flats will be auctioned outright in Nikhil Park Royal date fixed for 30th September

Agra News: निखिल पार्क रॉयल में एकमुश्त 48 फ्लैट होंगे नीलाम, 30 सितंबर की तारीख हुई तय

Thu, 12 Sep 2024 01:33 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 12 Sep 2024 01:33 PM IST
सार

आगरा के चमरौली स्थित निखिल पार्क रॉयल में 48 फ्लैट की 30 सितंबर को सार्वजनिक नीलामी होगी। ये नीलामी सदर तहसील में  23.06 करोड़ की वसूली के लिए होगी।
 

विज्ञापन
48 flats will be auctioned outright in Nikhil Park Royal date fixed for 30th September
फ्लैट - फोटो : istock

विस्तार

आगरा के चमरौली स्थित निखिल पार्क रॉयल अपार्टमेंट में एकमुश्त 48 फ्लैट नीलाम होंगे। ताजनगरी फेज-2 में 125 फुट रोड पर मैसर्स निखिल होम एसोसिएट ने इनका निर्माण कराया था। बिल्डर पर 39 ग्राहकों का 23.06 करोड़ रुपये बकाया है। जिसकी वसूली के लिए 30 सितंबर को सदर तहसील में सार्वजनिक नीलामी होगी।
विज्ञापन


तहसीलदार सदर अविचल प्रताप सिंह के अनुसार निखिल पार्क रॉयल का ए ब्लॉक पूरा नीलाम होगा। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने 18.64 करोड़ रुपये का मूल्यांकन किया है। 12 मंजिल टावर में हर फ्लोर पर 4-4 फ्लैट हैं। करीब 48 फ्लैट हैं। जिन्हें एक साथ नीलाम किया जाएगा। 5 जुलाई 2023 को प्रशासन ने निखिल पार्क रॉयल के सभी फ्लैट कुर्क कर लिए थे।
विज्ञापन


मैसर्स निखिल होम एसोसिएट का मालिक किशन नगर बल्केश्वर निवासी शैलेंद्र अग्रवाल पुत्र किशन लाल अग्रवाल और निर्भय नगर गैलाना निवासी शैलेंद्र अग्रवाल पुत्र ओम प्रकाश अग्रवाल है। दोनों हमनाम रिश्तेदार हैं। जिन्होंने फ्लैट बेचने के नाम पर ग्राहकों से धोखाधड़ी की। ग्राहकों ने उत्तर प्रदेश भू संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) में शिकायत दर्ज कराई। सुनवाई के बाद रेरा ने जिलाधिकारी को भू राजस्व के माध्यम से 23.06 करोड़ रुपया बकाया वसूली के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने वसूली के लिए 39 आरसी जारी की। लंबे समय से प्रशासन वसूली के प्रयास में जुटा था। दोनों शैलेंद्र अग्रवाल की संपत्तियां कुर्क की गई। फिर भी वसूली नहीं होने पर प्रशासन ने दोनों शैलेंद्र अग्रवाल को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद भी दोनों बिल्डरों ने ग्राहकों की रकम नहीं लौटाई। ऐसे में अब डीएम भानु चंद्र गोस्वामी के आदेश पर 23.06 करोड़ रुपये की वसूली के लिए 30 सितंबर को सदर तहसील में निखिल पार्क रॉयल अपार्टमेंट का एक टॉवर नीलाम किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed