फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   48 crores spent on sewer maintenance, only pits found

48 करोड़ खर्च, मिले केवल गड्ढे

Sun, 01 Aug 2021 02:21 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
48 crores spent on sewer maintenance, only pits found
दयालबाग 100 फुट रोड पर सीवर लाइन लीकेज के कारण हुए गड्ढे पर वबाग क खिलाफ प्रदर्शन करते लोग - फोटो : a
आगरा। सीवर नेटवर्क की मरम्मत के लिए लोगों के टैक्स से मिले 48 करोड़ रुपये हर साल वीए टेक वबाग को दिए जा रहे हैं, लेकिन इसके बदले में शहर को सिर्फ गड्ढे मिल रहे हैं। दयालबाग 100 फुटा रोड पर एक साल में 10 वां गड्ढा है जो अब काफी बड़ा हो गया। 20 फीट से ज्यादा लंबाई चौड़ाई में गड्ढा फैल गया है, लेकिन 48 घंटे बाद भी वीए टेक वबाग ने मरम्मत का काम शुरू नहीं किया। दयालबाग की तरह ही मारुति एस्टेट के पास सुलहकुल नगर में 100 मीटर में तीन मैनहोल धंस गए, जिससे 12 से 15 फीट लंबाई के बड़े बड़े गड्ढे हो गए, जो 4 से 6 फुट तक गहरे हैं। इन गड्ढों के कारण हो रहे हादसों के पीड़ित लोगों ने मेयर से वीए टेक वबाग का करार निरस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन

दयालबाग में प्रदीप पुरी के पुत्र चिराग पुरी की कार गड्ढे में फंसने की घटना हुए 48 घंटे बीत गए, लेकिन दयालबाग 100 फुटा रोड पर गड्ढे को भरने और मैनहोल मरम्मत का काम शुरू नहीं हुआ। शनिवार को भी क्षेत्रीय लोगों ने यहां प्रदर्शन किया। चौ. रामवीर सिंह ने कहा कि वबाग को 48 करोड़ रुपये बेवजह दिए जा रहे हैं। इस कंपनी से करार खत्म किया जाना चाहिए। एक साल में सड़क पर 10 बड़े गड्ढे हो गया। कैसा रखरखाव है जो पूरा दयालबाग खोखला होता जा रहा है। वबाग के साथ करार खत्म करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सुलहकुल नगर में 100 मीटर लंबी सड़क में सीवर मैनहोल के पास मिट्टी धंसने से हुए बड़े बड़े गड्ढों के कारण चार पहिया वाहन तो दूर, दो पहिया वाहन तक नहीं निकल पा रहा। लोगों की चिंता ये है कि घर के बुुजुर्ग और बीमारों को हॉस्पिटल और डॉक्टर से परामर्श लेने के लिए भी अपनी कार नहीं निकाल पा रहे। सुलहकुल कॉलोनी के अध्यक्ष राकेश शर्मा ने बताया कि तीन माह पहले वबाग ने नई लाइन बिछाई थी जो ढह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दयालबाग में गहरी सीवर लाइन में लीकेज की समस्या है। यहां पहले भी लीकेज हुए हैं, जिसके लिए गाजियाबाद से टीम बुलानी होगी। गाजियाबाद से टीम आने पर मरम्मत का काम शुरू कर सकेंगे। सुलहकुल नगर में रविवार को ही टीम भेजी जाएगी। - तनवीर शर्मा, नेटवर्क मैनेजर, वीए टेक वबाग
- कमला नगर
- बोदला रोड
- दहतोरा मोड़
- गोकुल नगर
- अवधपुरी
- मारुति एस्टेट
- सुभाष नगर
- अलबतिया रोड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed