फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   47 thousand rupees withdrawn from the girl's account should be returned

युवती के खाते से निकाली नकदी साइबर सेल ने कराई वापस

Sun, 16 Jan 2022 12:22 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
47 thousand rupees withdrawn from the girl's account should be returned
मैनपुरी। नौकरी लगवाने के नाम पर भोगांव के मेरापुर निवासी एक युवती के खाते से करीब 47 हजार रुपये निकाल लिए गए थे। शनिवार को साइबर सेल ने युवती के खाते से निकाली गई धनराशि वापस कराई। सीओ साइबर सेल ने कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन

थाना भोगांव क्षेत्र के गांव मेरापुर निवासी पल्लवी सिंह ने कुछ दिन नौकरी के लिए आवेदन किया था। उनके मोबाइल पर साक्षात्कार में शामिल होने के लिए पंजीकरण के लिए एक मैसेज आया। मैसेज को खोलते ही खाते से 46963 रुपये निकाल लिए गए। खाते से धनराशि निकलने की जानकारी होने के बाद पल्लवी के होश उड़ गए। उन्होंने एसपी अशोक कुमार राय को प्रार्थना पत्र दिया था। सीओ साइबर चंद्रकेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच साइबर सेल प्रभारी विक्रम सिंह को सौंपी गई थी। टीम के एक्सपर्ट सरयू कुमार, विजय सिंह, महीपाल, मनोज कुमार और गौरव ने खाते से निकाले गए रुपये ट्रेस कर फ्रीज करा दिए। शनिवार को युवती के खाते में निकाली गई पूरी राशि वापस कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed