फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   450 sensitive polling stations will remain under paramilitary surveillance

Agra News: पैरामिलिट्री की निगरानी में रहेंगे 450 संवेदनशील मतदान केंद्र

Mon, 06 May 2024 05:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 06 May 2024 05:49 PM IST
विज्ञापन
450 sensitive polling stations will remain under paramilitary surveillance
पैरामिलिट्री की निगरानी में रहेंगे 450 संवेदनशील मतदान केंद्र
विज्ञापन

-हर थाने में पांच क्यूआरटी की गईं तैनात, सुरक्षा में तैनात रहेंगे 10 सुरक्षाकर्मी
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराया जाएगा। जो भी अराजकता फैलाने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जनपद के करीब 450 संवेदनशील मतदान केंद्रों पर सुरक्षा की जिम्मेदारी पैरामिलिट्री के हाथों में रहेगी। प्रत्येक थाने में पांच क्यूआरटी टीमें तैनात की गईं हैं। यह जानकारी जनपद के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार की ओर से दी गई है।
एसपी का कहना है कि मतदान को हर हाल में अपराध और भयमुक्त संपन्न कराना प्राथमिकता है। इस कार्य में जो भी बिघ्न डालने की सोच भी रखेगा। उस से पुलिस सख्ती के साथ निपटेगी। एएसपी राहुल मिठास, एएसपी ग्रामीण अनिल कुमार, सभी सीओ अपने अपने क्षेत्र में मतदान केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था देखेंगे। मोबाइल टीमें लगातार मतदान केंद्रों के आसपास की हलचल पर निगरानी के साथ ही कार्रवाई करेंगी। एसपी ने बताया जिले के हर थाने में पांच क्यूआरटी टीमें बनाई गईं हैं। यह टीमें किसी भी सूचना पर तत्काल मौके पर रवाना होंगी। इसके साथ ही अपने-अपने क्षेत्र में मतदान समाप्ति तक भ्रमणशील रहेंगी।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि गैर जनपद से लगने वाली सीमाओं पर कुल 35 बैरियर लगे हैं। इन पर सख्ती बढ़ा दी गई है, प्रत्येक व्यक्ति और वाहन की तलाशी ली जाएगी। किसी भी अराजक तत्व को जनपद में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। इसके साथ ही किसी भी सूचना पर अधिकारी के साथ टीम 10 मिनट के अंदर मौके पर पहुंचेगी। इसको लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर लीं गईं हैं। मतदान ड्यूटी में पैरामिलिट्री, पीएसी, गैर जनपद व मैनपुरी जनपद के करीब 10 हजार से अधिक सेना व पुलिस के कर्मी सुरक्षा में तैनात रहेंगे। किसी भी केंद्र पर शांतिभंग नहीं होने दी जाएग।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed