फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   45 lakh stolen from textile businessman house in Mathura

मथुरा में कपड़ा कारोबारी के घर से 45 लाख की चोरी, चोरों ने मकान का एक-एक कमरा खंगाला

Sat, 28 Sep 2019 07:36 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 28 Sep 2019 07:36 PM IST
विज्ञापन
45 lakh stolen from textile businessman house in Mathura
कमरे में बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के दलपत खिड़की इलाके में एक कपड़ा कारोबारी के तीन मंजिला मकान में जाल उखाड़कर घुसे चोरों ने 40 लाख के जेवरात, तीन लाख का कैश समेत करीब 45 लाख का माल साफ कर दिया है। कारोबारी अपनी आंख का ऑपरेशन कराने के लिए परिवार के साथ दिल्ली गया था। शनिवार शाम को लौटा तो घटना की जानकारी हुई। 
विज्ञापन


शहर कोतवाली के होली गेट पर स्थित कार्ष्णि हैंडलूम के स्वामी जुगल किशोर अग्रवाल उर्फ नीटू दलपत खिड़की इलाके में रहते हैं। जुगल किशोर शुक्रवार की सुबह को साढ़े दस बजे मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराने के लिए पत्नी कुमकुम अग्रवाल और बेटी नव्या के साथ दिल्ली गए थे। 
विज्ञापन


शनिवार की शाम को करीब चार बजे जब वो लौटे तो घर में सारा सामान बिखरा पड़ा था। तीन मंजिला मकान में जितनी भी अलमारियां थीं, सभी खुली पड़ी थीं। खास बात यह है कि सभी कमरों के ताले बंद थे, लेकिन छत पर लगा जाल उखड़ा पड़ा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- आगरा: भाजपा नेता परवीन बेगम की हत्या, नहर में मिली लाश, 26 सितंबर से थीं लापता

नकदी सहित 40 लाख के जेवरात गायब

माना जा रहा है कि जाल उखाड़कर ही चोर मकान में घुसे थे। जुगल किशोर ने बताया कि अलमारी से 40 लाख के जेवरात गायब थे। इसके अलावा तीन लाख का कैश अलमारी तोड़कर निकाला गया है। सूचना पाकर पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। 

सीओ राकेश कुमार और फारेंसिक एक्सपर्ट मौके पर पहुंचे। इस वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। जिस तरह से मकान का एक-एक कमरा खंगाला गया है। उससे माना जा रहा है कि चोरों पूरे इत्मिनान के साथ वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed