{"_id":"5cc47181bdec22074857d400","slug":"41556377985-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवर्धन परिक्रमा देने जा रहे साधुओं से मारपीट, अर्धनग्न करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवर्धन परिक्रमा देने जा रहे साधुओं से मारपीट, अर्धनग्न करने का आरोप
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। गोवर्धन की परिक्रमा देने जा रहे साधुओं के दल से शरारती युवकों ने गाली-गलौज कर मारपीट कर दी, विरोध करने पर उन्होंने साधुओं के कपड़े फाड़कर उन्हें अर्धनग्न कर दिया। पीड़ित साधुओं ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
साधु गदाधर दास द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार 26 अप्रैल की रात करीब 10 बजे श्रीकृष्णा चैतन्य आश्रम से वह अन्य साधु हरी दास, महेंद्र दास, छबील कृष्ण दास, रवींद्र दास, नारायण दास, हरेकृष्णा दास आदि के साथ गोवर्धन परिक्रमा को निकल रहे थे कि तभी स्कूटी सवार चार शरारती युवकों ने उनके साथ गाली-गलौज कर दी।
इसके बाद युवक पास ही बने मकान में अपनी स्कूटी खड़ी करके पुन: आ गए और साधुओं के साथ मारपीट की। आरोप है कि युवकों ने साधुओं के कपड़े फाड़कर उन्हें अर्धनग्न कर दिया और मोबाइल छीनने की कोशिश की। पुलिस में शिकायत करने पर पुन: मारने की धमकी देकर आरोपी युवक भाग खड़े हुए। पीड़ित गदाधर दास व अन्य साधुओं ने चारों युवक के खिलाफ तहरीर दी है।