{"_id":"5c94fb6cbdec2213f52b7a58","slug":"41553267564-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत पर सो रहे किसान की गला रेतकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत पर सो रहे किसान की गला रेतकर हत्या
विज्ञापन
सांकेतिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरह (मथुरा)। होली से एक दिन पूर्व फरह के गांव पीलुआ सादिकपुर में खेत पर बनी झोंपड़ी में सो रहे किसान की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। शव चारपाई पर खून से लथपथ मिला था। मृतक के सिर और गले पर धारदार हथियार के निशान थे। प्रथम दृष्टया पुलिस रंजिश में हत्या होना बता रही है। मृतक के बेटे की तहरीर पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
थाना फरह के गांव पीलुआ सादिकपुर निवासी गोपाल (62) पुत्र रामप्रसाद खेत पर सो रहे थे। बुधवार की रात किसान की गला रेतकर हत्या कर दी गई। खेत से घर न पहुंचने पर किसान का बेटा ओमप्रकाश खेत पर पहुंचा तो पिता को खून से लथपथ देखकर दंग रह गया। सूचना पर पहुंची फरह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
बेटे ओमप्रकाश की तहरीर पर गांव के हरीशचंद, अंकित, दाऊजी, भीमसेन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मृतक के बेटे का आरोप है कि पूर्व में आरोपी धमकी देते रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक मुनीश चंद ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला रंजिश का प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है।