फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   बिजली चेकिंग टीम ने महिला से की अभद्रता, ग्रामीणों ने मार्ग किया जाम

बिजली चेकिंग टीम ने महिला से की अभद्रता, ग्रामीणों ने मार्ग किया जाम

Mon, 24 Dec 2018 11:34 PM IST
Pavan kumar पवन कुमार
Updated Mon, 24 Dec 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
बिजली चेकिंग टीम ने महिला से की अभद्रता, ग्रामीणों ने मार्ग किया  जाम
पोस्टमार्टम न होने पर हाईवे पर जाम और हंगामा - फोटो : demo
मैनपुरी। बिजली चेकिंग के दौरान एक महिला को थप्पड़ मारने और अभद्रता करने से गांव ललूपुर के आक्रोशित ग्रामीणों ने मैनपुरी-भोगांव मार्ग जाम कर दिया। वे करीब एक घंटा तक दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। सूचना मिलने के बाद मौके पर कोतवाली पुलिस, महिला थाना और पीएसी के जवान पहुंच गए। कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर एक घंटे बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव ललूपुर में सोमवार को बिजली की चेकिंग चल रही थी। इस दौरान टीम के साथ पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। आरोप है कि टीम में शामिल पुलिसकर्मी ममता देवी के घर में घुस गए। जब बिना वजह घर में घुसने की वजह पूछी गई तो अभद्रता करने लगे। महिला ने आरोप लगाया कि टीम में शामिल एक पुलिसकर्मी ने उन्हें थप्पड़ मार दिया।
विज्ञापन


महिला के साथ अभद्रता पर ग्रामीण भड़क गए, उधर आक्रोश भड़कता देख टीम और उसमें शामिल पुलिसकर्मी वहां से निकल गए। गांव के नाराज महिलाओं और पुरुषों ने मैनपुरी-भोगांव मार्ग पर अवरोध डालकर जाम लगा दिया। कुछ ही देर में मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर सूचना मिलने के बाद इंस्पेक्टर कोतवाली जसवीर सिंह सिरोही पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। महिला थाना व पीएसी को भी बुला लिया गया। काफी देर समझाने के बाद भी ग्रामीण जाम खोलने को तैयार नहीं थे। जब पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया, उसके बाद आक्रोशित लोगों ने जाम खोला। जाम खुलने के बाद मार्ग का आवागमन सुचारु हो सका।

मैनपुरी-भोगांव मार्ग पर लगे जाम को खुलवाने के दौरान जब पुलिस लोगों को हटाकर वाहनों को निकलवाने की कोशिश कर रही थी तभी महिलाएं उग्र हो गईं। इस दौरान पुलिसकर्मियों से उनकी तीखी नोकझोंक भी हुई। विरोध के चलते एक बार पुलिस को भी पीछे हटना पड़ा। जाम लगाए कुछ लोगों ने राहगीरों से भी धक्का मुक्की की।

गांव ललूपुर में हुए विवाद के पीछे असली वजह कुछ और बताई जा रही है। बताया जा रहा है दो दिन पहले जब बिजली विभाग की टीम चेकिंग करने गई थी। कनेक्शन न होने के बाद भी बिल आने पर ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त किया था। इस दौरान टीम के साथ अभद्रता की गई थी। मामले में गांव के रंजीत और सुरेंद्र के विरुद्ध थाने में शिकायत दी गई थी।

सोमवार को कुछ पुलिसकर्मी नामजद लोगों को पकड़ने गए थे। इस दौरान विवाद हुआ और पुलिस दोनों को पकड़ कर थाने ले गई। इस बात से आक्रोशित होकर ग्रामीणों ने जाम लगाया। जाम के दौरान ग्रामीण दोनों को छोड़े जाने की मांग कर रहे थे। नाम पूछने पर घर में घुस गईं महिलाएं


मैनपुरी-भोगांव मार्ग पर जाम खुलवाने के बाद जब महिला पुलिस ने मौजूद लोगों से समस्या के बारे में जानकारी करनी चाही तो महिलाएं पुलिसकर्मियों पर अभद्रता करने का आरोप लगाने लगीं। महिला थानाध्यक्ष नीता सिंह ने महिलाओं से उनके नाम पूछे तो सभी बिना कुछ बताए ही अपने घरों में चली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed