{"_id":"5ba8f6f1867a557f601670dd","slug":"41537799921-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलीटेक्निक के छात्रों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलीटेक्निक के छात्रों को मिलेगी राहत
Updated Mon, 24 Sep 2018 08:08 PM IST
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा(वृंदावन)। पीएमबी पॉलीटेक्निक और अन्य शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान द्वारा समय से फीस एवं पाठ्यक्रम लॉक न करने के कारण छात्रों को छात्रवृत्ति प्राप्त करने में हो रही दिक्कतों का संज्ञान जिला समाज कल्याण विभाग ने लिया है। विभागीय अधिकारी ने शासन को पत्र लिखकर समस्या के समाधान का आग्रह किया है।
बीते शनिवार को पीएमवी पॉलीटेक्निक के छात्रों द्वारा मथुरा-वृंदावन मार्ग जाम कर संबंधित संस्थानों का डाटा बेवसाइट पर प्रदर्शित नहीं होने की समस्या बताई थी। पुलिस प्रशासन और महाविद्यालय प्रबंधन द्वारा सोमवार तक समस्या के निदान का आश्वासन मिलने के बाद छात्रों ने आंदोलन वापस ले लिया था।
इस संबंध में पीएमवी पॉलीटेक्निक मथुरा के प्राचार्य एके पांडेय ने जिला समाज कल्याण अधिकारी करुणेश त्रिपाठी को पत्र भेजकर इस समस्या से अवगत कराया है। जिसके बाद जिला समाज कल्याण अधिकारी ने निदेशक, उत्तर प्रदेश समाज कल्याण लखनऊ को पत्र लिखकर छात्र-छात्राओं को हो रही परेशानी पर संज्ञान लेने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
प्राचार्य एके पांडेय ने बताया कि छात्रों की समस्या के शीघ्र समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं। इधर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रदेश महामंत्री शशांक शर्मा ने बताया कि समस्या को लेकर वह छात्रों के साथ डीएम से मिलने जाएंगे।