{"_id":"5b915441867a5501350adb8a","slug":"41536250945-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में शिक्षक व छात्रा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में शिक्षक व छात्रा की मौत
Updated Thu, 06 Sep 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में शिक्षक व छात्रा की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। अलग-अलग जगहों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में शिक्षक और छात्रा की मौत हो गई। कोतवाली देहात क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार शिक्षक की और अलीगंज के पटियाली रोड पर गैस सिलिंडर लेकर जा रहे ट्रक की चपेट में आकर आठवीं कक्षा की छात्रा की मौत हो गई। जबकि दूसरी छात्रा घायल हो गई। जिसे परिजनों ने सैफई अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के बाद लोगों ने मार्ग पर जाम लग दिया था।
कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला महाराणा प्रताप नगर निवासी अशोक कुमार (50) पुत्र हाकिम सिंह उच्च प्राथमिक विद्यालय निधौलीकलां क्षेत्र के अहरमई पर शिक्षक है। दोपहर को वह स्कूल की छुट्टी करने के बाद बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। उनकी बाइक कोतवाली देहात क्षेत्र के नगला कंचन मोड़ के पास पहुंची ही थी। उसी समय अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। इससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। जिन्हें सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने शिक्षक को मृत घोषित कर दिया। जिस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वहीं थाना राजा का रामपुर क्षेत्र के गांव रामनगर निवासी श्वेता (14) पुत्र हीरेंद्र आठवीं कक्षा और रिंकल पुत्री महावीर छठवीं कक्षा में कैल्ठा स्थित एक विद्यालय में पढ़ती है। छुट्टी के बाद दोनों अलग-अलग साइकिल पर सवार होकर घर लौट रही थी। उसी समय कैल्ठा से कुछ पहले ही गैस सिलिंडर लेकर जा रहे ट्रक ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। इससे साइकिल सवार श्वेता की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रिंकल गंभीर रुप से घायल हो गई। घायल छात्रा को परिजनों ने सैफई अस्पताल में भर्ती कराया। वही घटना की जानकारी पाकर परिजनों के साथ ही आस पास के लोग मौके पर पहुंच गए और उन्होंने अलीगंज पटियाली मार्ग पर जाम लगा दिया। इसकी जानकारी पाकर क्षेत्राधिकारी अजय भदौरिया और अलीगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाते हुए मार्ग से बीस मिनट बाद जाम को हटवाया। वही ट्रक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जबकि चालक मौके से फरार हो गया है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।