{"_id":"5b65ee714f1c1b8f3e8b515d","slug":"41533406833-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडीओपी समिट में जुटेंगे उद्यमी व हस्तशिल्पी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओडीओपी समिट में जुटेंगे उद्यमी व हस्तशिल्पी
Updated Sat, 04 Aug 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। एक जनपद एक उत्पाद योजना के तहत लखनऊ में 10 अगस्त को बड़ा कार्यक्रम होने जा रहा है, जिसमें सुहागनगरी के उद्यमी व हस्तशिल्पी प्रतिभाग करेंगे। हस्तशिल्पियों द्वारा कांच उत्पादों की स्टॉल भी लगाई जाएगी।
योगी सरकार प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही हैं। एक जनपद एक उत्पाद योजना के तहत उद्योगों की तरक्की की दिशा में कार्य हो रहा है। योजना के तहत लखनऊ कार्यक्रम होगा। आयुक्त एवं निदेशक उद्योग के. रविंद्र नायक ने दिशा निर्देश जारी किए हैं। कहा है कि 10 अगस्त को राष्ट्रपति की उपस्थिति में ओडीओपी समिट का शुभारंभ होगा, जिसमें ओडीओपी से जुड़े उद्यमियों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से चेक वितरण व जिलों से संबंधित उत्पादन का प्रदर्शन किया जाएगा।
पीएमईजीपी, मुद्रा योजना, स्टैंड अप, स्टार्टअप योजना से आच्छादित प्रत्येक जनपद से कुल 30 ओडीओपी लाभार्थियों को नौ जुलाई को बस के माध्यम से लखनऊ भेजने के निर्देश दिए हैं। 10 अगस्त को लाभार्थी इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में एकत्रित होंगे। यहां राष्ट्रपति का अभिभाषण होगा।
विज्ञापन
इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ओडीओपी के तहत 12 अगस्त तक सभी जिलों से तीन-तीन स्टॉल लगाई जाएंगी। जहां उद्यमी व हस्तशिल्पी अपने उत्पादों का स्टॉल लगाकर प्रदर्शन करेंगे।
कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे से होगा। दोपहर 12 बजे तकनीकी सत्र शुरू होगा। कार्यक्रम शाम पांच बजे तक चलेगा। उपायुक्त उद्योग शरद टंडन ने बताया कि आयुक्त एवं निदेशक उद्योग के निर्देशानुसार ओडीओपी समिट में जनपद के हस्तशिल्पी व उद्यमियों को प्रतिभाग करने के लिए संपर्क किया जा रहा है। कार्यक्रम में शामिल होने वाले हस्तशिल्पी व उद्यमियों की सूची फाइनल कर उद्योग निदेशालय को जल्द भेजी जाएगी।