{"_id":"5b0ac87c4f1c1b906e8b4dd9","slug":"41527433340-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार से एक करोड़ रुपये की कोकीन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार से एक करोड़ रुपये की कोकीन बरामद
Updated Sun, 27 May 2018 08:56 PM IST
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। हाईवे पुलिस ने कोकीन ले जा रहे चार तस्करों को पकड़ा है। गोवर्धन चौराहे से सरगना समेत पकड़े गए इन तस्करों से एक करोड़ रुपये की कोकीन बरामद की गई है। यह कोकीन दिल्ली से गोवर्धन लाई जा रही थी। दिल्ली से गोवर्धन कोकीन की खेप आने की सूचना पर हाईवे पुलिस और स्वाट टीम ने गोवर्धन चौराहे पर घेराबंदी की थी। इस दौरान एक कार से 385 ग्राम कोकीन बरामद हुई।
एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह मलिक और स्वाट टीम प्रभारी हरवेंद्र मिश्रा ने मादक पदार्थ बेचने वाले तस्कर बुलंदशहर के सराय झाजन निवासी महेश, फरीदाबाद के झारसैथली निवासी रतन डागर, अलीगढ़ के रामपुर निवासी इमरान और बुलंदशहर के चंद्रावलि निवासी देवेंद्र सिंह को पकड़ा है। महेश तस्कर गैंग का सरगना है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने पुलिस टीम को पुरस्कार की घोषणा की है।