फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   भाजपा नेताओं ने रुकवाया विद्युत सबस्टेशन का काम

भाजपा नेताओं ने रुकवाया विद्युत सबस्टेशन का काम

Mon, 26 Mar 2018 11:09 PM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
भाजपा नेताओं ने रुकवाया विद्युत सबस्टेशन का  काम
भाजपाइ
कटरा समान। क्षेत्र के चौराईपुर विद्युत स्टेशन पर अतिरिक्त विद्युत नियंत्रण कक्ष के चल रहे निर्माण कार्य को भाजपा नेताओं ने रुकवा दिया। नेताओं ने ठेकेदार पर घटिया सामग्री इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


चौराईपुर भाजपा बूथ अध्यक्ष राकेश भदौरिया ने भाजयुमो के नगर अध्यक्ष शिबानू चौहान इस मामले की जानकारी दी। सूचना पर भाजपा नेता बाबी भदौरिया, बीनू चौहान आदि दो दर्जन कार्यकर्ता चौराईपुर विद्युत स्टेशन पर पहुंच गए। भाजपा नेताओं की मानें तो निर्माण कार्य में पीली ईंट और नदी की बालू का प्रयोग हो रहा था। नींव पुरानी ईंट से भरी जा रही थी।
विज्ञापन


भाजपा नेताओं ने निर्माण कार्य को रुकवा दिया।
इस मौके पर भाजपा नेता संदीप चौहान, बीनू चौहान, विक्की चौहान, राकेश भदौरिया, संजीव चौहान, जीतू चौहान, विनय भदौरिया, राहुल चौहान, आशीष चौहान, दीपू चौहान, रिपुदमन चौहान, विपिन भदौरिया, सूरज चौहान, सौरभ चौहान, मोहित चौहान, अंशुल चौहान तथा मोनू चौहान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच कराई जाएगी
एसडीओ सिविल आगरा एचएस राणा ने कहा कि विद्युत केंद्र चौराईपुर पर एक कंट्रोल रूम का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। उसके ठेकेदार राजीव यादव हैं अगर स्थानीय लोगों ने घटिया निर्माण की जानकारी दी है तो वह वहां सिविल जेई यतेंद्र कुमार को भेज कर जांच कराएंगे। पीली ईंट व रेत का प्रयोग नहीं होना चाहिए, अगर ऐसा हो रहा है तो गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed