{"_id":"5ab685a64f1c1ba2238b7064","slug":"41521911206-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभारी मंत्री ने किया सरकार की कामकाज का बखान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभारी मंत्री ने किया सरकार की कामकाज का बखान
Updated Sat, 24 Mar 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
प्रभारी मंत्री बोले, हर हाल में सोरों बनेगा तीर्थस्थल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
जिले के प्रभारी मंत्री एवं राज्यमंत्री आवास व शहरी नियोजन तथा व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग सुरेश पासी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रदेश के किसानों का 36 हजार करोड़ रुपये का कर्जा माफ कर महत्वपूर्ण कार्य किया है। गन्ना किसानों का 27 हजार करोड़ रुपये का पिछला कर्जा अदा किया गया है। अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु अपराधियों के प्रति जीरो टोलरेंस की नीति अपनाई गई है। सीमा पर शहीद होने वाले प्रदेश के जवान के परिवार के एक सदस्य को अनिवार्य रूप से नौकरी दी जाएगी। अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
प्रभारी मंत्री सूरज प्रसाद डागा विद्यालय में प्रदेश सरकार की एक साल नई मिसाल कार्यक्रम के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट योजना के तहत उसके प्रोडक्ट के अनुसार जिले को पहचान दी जाएगी। पुराने जर्जर तारों को बदलने का कार्य कराकर विद्युत आपूर्ति को बेहतर बनाया गया है। ग्रामीण क्षेत्र में 48 घंटे तथा शहरी क्षेत्र में 24 घंटे के अंदर ट्रांसफार्मर बदलवाने की व्यवस्था की गई है। प्रदेश में 32 लाख परिवारों को नि:शुल्क विद्युत कनेक्शन दिए गए हैं। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में गरीब परिवार की पुत्री के विवाह पर अब 35 हजार रुपये व्यय किये जा रहे हैं। विधायक सदर देवेंद्र राजपूत ने कासगंज क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों का ब्यौरा दिया। विधायक अमांपुर देवेंद्र प्रताप ने प्रदेश सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियों को सराहा। जिलाध्यक्ष भाजपा पूर्णेंद्र सोलंकी ने कहा कि सरकार ने एक साल में विकास कार्यों को ऐतिहासिक रूप से किया है जो एक मिसाल बना हुआ है।
कार्यक्रम के दौरान गौरी शंकर शर्मा, नीरज शर्मा, शरद गुप्ता, राजवीर भल्ला, अनिल पुंढीर, ज्ञान तिवारी,नंदन, अरविंद बाल्मिकी, सनी गुप्ता, सुरेश माहेश्वरी, डा. बीडी राना, महेंद्र राना, महेंद्र बघेल, खूब सिंह लोधी, केपी सिंह, योगेंद्र चौहान, संजय पुंढीर, देवेंद्र पचौरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।