फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   स्वयंसेवियों ने मतदाता जागरूकता के लिए निकाली रैली

स्वयंसेवियों ने मतदाता जागरूकता के लिए निकाली रैली

Sun, 18 Mar 2018 10:35 PM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
स्वयंसेवियों ने मतदाता जागरूकता के लिए निकाली  रैली
मैनपुरी। रामचंद्र सिंह लाल सिंह कन्या इंटर कालेज मैनपुरी की एनएसएस इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेवियों ने मतदाता जागरूकता अभियान के तहत औड़ैन्य पड़रिया में रैली निकाली।
विज्ञापन


रैली का शुभारंभ जिला स्वीप कॉआर्डीनेटर डॉ. शैफाली यादव ने किया। स्वयंसेवियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने कहा कि वोट डालने का अधिकार केबल पुरुषों का ही नहीं है, महिलाएं भी बराबर की हकदार हैं। गांव की ज्यादातर महिलाओं को वोट डालने नहीं दिया जाता है। हमें उनको जागरूक करना है कि उनका एक वोट कितना अमूल्य है और उसका क्या महत्व है।
विज्ञापन


स्वयंसेवियों ने जिला कॉआर्डीनेटर के निर्देश पर गांव में 18 वर्ष से अधिक के लोगों के नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए फॉर्म-छह भरवाया। जिन लोगों का नाम दो जगह था उनका फॉर्म-सात भराया गया। स्वयंसेवियों ने कालेज द्वारा गोद लिए गांव औडै़न्य पड़रिया में घर-घर जाकर इसकी जानकारी दी। इसी के साथ मतदाता जागरूकता से संबंधित पोस्टर व स्लोगन लिखकर गांव के लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी अणिमा जैन, तृप्ति भदौरिया, जंग बहादुर सिंह भदौरिया, रागिफ हुसैन, विनीत कुमार का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed