{"_id":"5aa294d64f1c1bbd758b4899","slug":"41520604374-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना किनारे पड़े मलबा को हटाने के दिए हैं आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना किनारे पड़े मलबा को हटाने के दिए हैं आदेश
Updated Fri, 09 Mar 2018 08:22 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। सांसद हेमामालिनी द्वारा यमुना तट पर प्रस्तावित किए गए ब्रज होली रसोत्सव को लेकर एनजीटी के आदेश से माथुर चतुर्वेद परिषद ने डीएम को अवगत करा दिया है। इसमें एनजीटी ने कार्यक्रम को लेकर एकत्रित मलबे को हटाने के निर्देश डीएम को दिए हैं। परिषद के उपाध्यक्ष राकेश तिवारी को अवगत कराया कि निर्धारित तिथि तक मलबा न हटने पर एनजीटी के आदेश की अवहेलना होगी।
विज्ञापन
गौरतलब रहे कि सांसद हेमामालिनी ने पर्यटन विभाग और ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सहयोग से विश्रामघाट के सामने यमुना तट पर होली का आयोजन की तैयारी की थी। इससे यमुना में होने वाले प्रदूषण को लेकर माथुर चतुर्वेद परिषद ने एनजीटी में याचिका दायर कर दी। इस स्थिति में सांसद हेमामालिनी ने कार्यक्रम स्थल बदल दिया। लेकिन माथुर चतुर्वेद परिषद की अपील पर एनजीटी ने कार्यक्रम के पूर्व स्थान पर एकत्रित किए गए मलबे को हटाने के निर्देश डीएम को दिए। इससे परिषद के उपाध्यक्ष राकेश तिवारी एड ने डीएम को अवगत कराते हुए एनजीटी के आदेश के अनुपालन की अपील की।
विज्ञापन