{"_id":"5a7865dc4f1c1ba4268b893e","slug":"41517839836-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने स्टेट बैंक में लगाई सेंध, जगार होने पर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने स्टेट बैंक में लगाई सेंध, जगार होने पर भागे
Updated Mon, 05 Feb 2018 08:01 PM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौंख (मथुरा)। सौंख-जाजनपट्टी मार्ग पर स्टेट बैंक में चोरों ने सेंध लगा दी। चोरों ने बैंक के मुख्यद्वार पर लगे सीसीटीवी के कनेक्शन भी काट दिए। चोर छत पर लगे टट्टर को हटाकर अंदर घुसे थे। वे जैसे ही कंप्यूटर का मॉनीटर लेकर चले तो पड़ोस में जगार हो गई इससे चोर चेस्ट तक नहीं पहुंच पाए और ग्रामीण आते उससे पहले छत पर मॉनीटर को छोड़कर फरार हो गए। पुलिस सेंध लगाने वालों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना मगोर्रा के जाजनपट्टी मार्ग पर भारतीय स्टेट बैंक है। रविवार की रात चोर बैंक के मुख्यद्वार पर लगे सीसीटीवी कैमरे के कनेक्शन काटने के बाद बैंक की छत पर चढ़ गए। इसके बाद छत पर लगे टट्टर को हटाकर चोर बैंक में घुस गए। उन्होंने चेस्ट तक पहुंचने का प्रयास किया। नाकामी हाथ लगी तो कंप्यूटर का मॉनीटर उठाकर छत पर पहुंचे लेकिन तभी आसपास के ग्रामीण जाग गए।
ग्रामीण बैंक तक पहुंचते, उससे पहले चोर छत पर मॉनीटर को छोड़कर भाग खड़े हुए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची मगोर्रा पुलिस ने चोरों की तलाश की पर हाथ कोई नहीं लग सका। बैंक के फील्ड ऑफीसर सर्वजीत सिंह ने थाना मगोर्रा में तहरीर दी है। फील्ड आफीसर का कहना है कि चोर चेस्ट तक नहीं पहुंच सके। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि तहरीर मिल गई है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन