{"_id":"5a637bea4f1c1bca798b4d66","slug":"41516469226-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैटरी कारखाने से लाखों का सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैटरी कारखाने से लाखों का सामान चोरी
Updated Sat, 20 Jan 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
chori
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। बैटरी कारखाने से चोर बैटरी इन्वर्टर सहित करीब दो लाख रुपये की चोरी करके ले गए। इसकी जानकारी कारखाने के मालिक को सुबह हुई। घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली देहात में तहरीर दी है।
कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला अवागढ़ हाउस निवासी मनोज वार्ष्णेय पुत्र अरविंद का कोतवाली देहात क्षेत्र के गंगानगर में बैटरी कारखाना है। जहां रात को चौकीदारी के लिए महाराज सिंह निवासी असरौली रहता है। तहरीर देते हुए मनोज ने बताया शुक्रवार रात को चौकीदार कारखाने पर सो रहा था। उसी समय चोरों ने रात को धाबा बोल दिया।
जहां से चोर चौकीदार के पास से चाबी लेकर अंदर से 13 बैटरी और दो इन्वर्टर चोरी करके ले गए। इसकी जानकारी चौकीदार ने उसे सुबह होने पर दी। सूचना मिलते ही कारखाना संचालक मौके पर पहुंच गया। पीड़ित ने बताया कि उसका करीब दो लाख रुपये का सामान चोर चोरी करके ले गए है। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी ने बताया कि चोरों का पता लगाया जा रहा है।