{"_id":"5a60d9df4f1c1b66268b50e1","slug":"41516296671-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यालयों से संबद्ध सफाई कर्मी होंगे रलीव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यालयों से संबद्ध सफाई कर्मी होंगे रलीव
Updated Thu, 18 Jan 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
मिठाई का सेंपल लेते अधिकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिरहची/ मारहरा। विकास खंड कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे मंडलीय निरीक्षक ने समस्त पटल प्रभारियों से अलग-अलग रिकार्ड देखा और उनमें मिलने बाली त्रुटियों को सही करने के निर्देश दिए। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में तैनात सफाई कर्मियों की संबद्धता पर नाराजगी प्रकट करते हुए उनको तत्काल संबंधित ग्राम पंचायत के लिए रिलीव करने के आदेश दिए।
गुरुवार को आयुक्त कार्यालय अलीगढ़ मंडल के मंडलीय निरीक्षक पंकज सक्सेना ने विकास खंड मारहरा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विकास खंड के समस्त पटल प्रभारियों से उनके पटल से संबंधित पत्रावलियों की गहनता से सत्यापन किया। साथ ही उनमें पाई जाने वाली त्रुटियों को सही किए जाने के दिशा निर्देश दिए। निरीक्षक ने विकास खंड की आवासीय कालोनी के आवास जर्जर अवस्था में होने एवं उनकी वर्षों से मरम्मत नहीं होने पर भी नाराजगी व्यक्त की।
ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था को रखे जाने वाले आधा दर्जन से अधिक सफाई कर्मियों को कार्यालयों से संबद्ध किए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने करते हुए सहायक विकास अधिकारी पंचायत को शासनादेश का हवाला देते हुए कहा कि एक भी कर्मचारी किसी भी कार्यालय से संबद्ध नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो संबद्ध चल रहे हैं उनको तत्काल उनकी ग्राम पंचायतों को रिलीव करा दिया जाए। सहायक विकास अधिकारी संतोष पचौरी, प्रधान लिपिक अनार सिंह, लिपिक मुन्नालाल, रिचा चौहान, औसाफ अली आदि मौजूद रहे।