{"_id":"5a26dc0d4f1c1b6e468b881d","slug":"41512496141-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार एसोसिएशन का चुनाव 20 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार एसोसिएशन का चुनाव 20 को
Updated Tue, 05 Dec 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। मैनपुरी बार एसोसिएशन के लिए 20 दिसंबर को मतदान होगा। चुनावी प्रक्रिया 11 दिसंबर से शुरू होगी। एसोसिएशन के 520 सदस्य मतदान में हिस्सा लेंगे। चुनाव अधिकारियों ने बैठक करने के बाद चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है।
मुख्य चुनाव अधिकारी पूर्व डीजीसी चतुर सिंह, सहायक चुनाव अधिकारी चरन सिंह यादव, राजाराम भारती ने मंगलवार को बैठक करने के बाद चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष, सचिव, दो उपाध्यक्ष, सहसचिव, आडीटर के अलावा 16 कार्यकारिणी सदस्यों के लिए चुनाव होगा।
चुनाव कार्यक्रम के अनुसार पदाधिकारियों के चुनाव के लिए 11 दिसंबर को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक नामांकन जमा किए जाएंगे। 12 दिसंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच तथा दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक नामांकन पत्रों पर आपत्तियां दाखिल की जाएंगी।
विज्ञापन
13 दिसंबर को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक नामांकन पत्र वापस लिए जाएंगे। 20 दिसंबर को सुबह नौ बजे से शाम 3:30 बजे तक एसोसिएशन के सभाकक्ष में मतदान होगा। शाम 3:30 बजे के बाद सभाकक्ष में ही मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। मुख्य चुनाव अधिकारी चतुर सिंह ने बताया एसोसिएशन के 520 मतदाता ही सभी पदाधिकारियों का चुनाव करेंगे।