फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बिजली टीम पर हमला, जेई सहित चार को पीटा

बिजली टीम पर हमला, जेई सहित चार को पीटा

Sat, 30 Sep 2017 08:07 PM IST
Updated Sat, 30 Sep 2017 08:07 PM IST
विज्ञापन
बिजली टीम पर हमला, जेई सहित चार को पीटा
पुलिस (सांकेतिक चित्र) - फोटो : demo
मथुरा। दशहरे पर सेठबाड़ा मोहल्ले में बकाए में कनेक्शन काट रहे बिजली वालों पर भीड़ ने हमला कर दिया। जेई समेत चार कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई। दुकानदारों ने इंजीनियर से बिल बुक छीनकर फाड़ डाली।
विज्ञापन

तीन दिन पूर्व सेठबाड़ा होलीगेट में हरीबाबू अग्रवाल का 18 हजार से अधिक बिल बकाया होने पर जेई और बिजली कर्मियों ने बिल जमा कराने को कहा था। न जमा होने पर कनेक्शन काटने के बारे में बताया। बिल जमा न होने पर शनिवार दोपहर को जूनियर इंजीनियर नितिन वर्मा, विशाल सुमन, संविदा कर्मी भरत सविता, मुकेश कुमार, हरीबाबू के यहां पहुंचे और कनेक्शन काट दिया। कनेक्शन काटकर जब बिजली कर्मियों की टीम चलने लगी तभी हरीबाबू और उनके आसपास के लोगों ने बिजली टीम पर हमला बोल दिया। बिजली वालों से बिल बुक छीन ली गई और उसे फाड़ दिया। इस मामले में जूनियर इंजीनियर नितिन वर्मा और अन्य ने कोतवाली में दुकानदारों के खिलाफ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने, सरकारी कार्य में बाधा की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed