{"_id":"59b834284f1c1be97f8b6698","slug":"41505244200-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाश की हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाश की हालत बिगड़ी
Updated Wed, 13 Sep 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण पुलिस ने आगरा के सीमेंट कारोबारी संजय अग्रवाल के यहां डकैती की योजना बनाने के आरोप में अलीगढ़ के थाना गोंडा के गांव नगला बिरखू निवासी धर्मेंद्र गौतम पुत्र सुदामा प्रसाद और उसके चार साथियों को गिरप्तार किया था।
चारों को न्यायालय में पेश करने के बाद जिला कारागार में बंद करने ले गए थे। जेल में जाने से पूर्व धर्मेंद्र की हालत बिगड़ी तो जेल प्रशासन ने अंदर लेने से मना कर दिया।
इसके बाद थाना पुलिस ने उसे देर रात जिला अस्पताल में उपचार में भर्ती कराया। डकैती की योजना बनाने के आरोपी का हालत बिगड़ने की खबर से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। पुलिस अफसर फोन पर जानकारी लेते रहे।
विज्ञापन
मंगलवार को आराम मिलने पर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक थाना दक्षिण ने कहा कि आरोपी की हालत खराब हो जाने के कारण जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। तबियत ठीक होने पर उसे जेल भेज दिया गया है।