फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   आया रे आया देखो आया बप्पा मोरेया...

आया रे आया देखो आया बप्पा मोरेया...

Fri, 25 Aug 2017 11:53 PM IST
Updated Fri, 25 Aug 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
आया रे आया देखो आया बप्पा मोरेया...
आया रे आया देखो आया बप्पा मोरेया... - फोटो : अमर उजाला
एटा। शुक्रवार को जिले में गणपति बप्पा के जयकारे गूंजते रहे। विघ्न विनाशक की स्थापना के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह नजर आया। जगह-जगह गणपति बप्पा की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में अबीर गुलाल के साथ गणपति की आगमन की खुशी में श्रद्धालु जमकर झूमे। इस मौके पर मंदिरों के साथ घरों में भी विधि-विधान से गणपति की पूजा-अर्चना कर स्थापना की गई। गणेश महोत्सव के तहत शहर में पांच दिन तक पार्वती नंदन गणेश की विशेष स्तुति होगी।
विज्ञापन

शहर के लक्ष्मीबाई इंटर कालेज से गणेश शोभायात्रा निकाली गई। यह जीटी रोड होते हुए शिकोहाबाद रोड स्थित मंदिर पर संपन्न हुई। वहीं घंटाघर से सुधीर वार्ष्णेय के नेतृत्व में शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में चुनमुन मंत्री, कृष्ण स्वरूप वार्ष्णेय, बबलू वार्ष्णेय, गिरीश कोहली, प्रमोद गुप्ता, दीपक वार्ष्णेय, टिल्लू अग्रवाल मौजूद रहे। इसके साथ ही देवेंद्र वार्ष्णेय दंगा के आवास पर गणपति की स्थापना की गई। इसके अलावा गली धानमील, काली मंदिर, घंटाघर, कटरा मुहल्ला समेत तमाम जगहों पर गणपति की स्थापना की गई।
विज्ञापन


गणेश प्रतिमाओं की धूम
गणेश चतुर्थी को लेकर आकर्षक गणेश प्रतिमाओं की धूम रही। पृथ्वी पर नाचते गणेश, हाथ उठाकर आशीर्वाद देते सिद्धि विनायक और अन्य इलेक्ट्रॉनिक आइटम आकर्षण का केंद्र बने रहे। इसके अलावा हाथ से निर्मित पगड़ी, टोपी पहने गणेश प्रतिमाएं भी खरीदी गईं। इस दौरान युवाओं में सेल्फी की होड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बाई क्षेत्रों में रही धूम
सकीट/अवागढ़। सकीट में वार्ष्णेय समाज ने सोमवार को गणेश चतुर्थी पर्व मनाया। इस मौके पर भगवान गणेश की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा वार्ष्णेय समाज मंदिर से शुरू होकर पीपल अड्डा, मैन मार्केट होती हुई मंदिर पर संपन्न हुई। शोभायात्रा में भगवान गणेश की विशाल मूर्ति आकर्षण का केंद्र बनी रही। इस मौके पर समाज के अध्यक्ष मुकेश चंद्र वार्ष्णेय, नरेश चंद्र वार्ष्णेय, पम्मी वार्ष्णेय, शैलेश वार्ष्णेय, मनोज वार्ष्णेय, डा. सुकेश वार्ष्णेय, गौतम शंकर वार्ष्णेय मौजूद रहे। अवागढ़ में गोपाल जी महाराज मंदिर में गणपति की स्थापना की गई। इस मौके पर पंडित विश्वदीप उपाध्याय, प्रेमकिशोर अग्रवाल, संजीव वार्ष्णेय, संजीव वर्मा मौजूद रहे। वहीं मोहल्ला सिंघाड़ियान में गणेश स्थापना की गई। इस मौके पर जवाहरलाल वर्मा, सचिन वर्मा, राजेश वार्ष्णेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed