{"_id":"5988ac0f4f1c1bd7468b45ca","slug":"41502129167-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुफ्त यात्रा से खिले महिलाओं के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुफ्त यात्रा से खिले महिलाओं के चेहरे
Updated Mon, 07 Aug 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। रक्षाबंधन पर राखी बांधने को मायके जाने वाली बहनों को रोडवेज में मुफ्त यात्रा के मिले तोहफे से महिलाएं गदगद दिखीं। वे मुख्यमंत्री द्वारा मिले इस तोहफे की सराहना भी करती दिखीं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षा बंधन पर सभी महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में यात्रा को मुफ्त कर दिया था। इसका महिलाओं ने जमकर फायदा लिया। हालांकि इसकी उन्होंने सराहना भी की।
बस में यात्रा कर रही लौंगश्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ने यह बहुत अच्छा काम किया है। एक भाई का बहन को इससे बड़ा उपहार क्या होगा। कई बार बहन भाई से काफी दूर रहती है। ऐसे में त्योहार पर आना काफी महंगा साबित होता है। लेकिन मुख्यमंत्री के इस आदेश से सभी बहनें अपने भाई से मिल सकीं।
विज्ञापन
सुषमा का कहना है कि सभी महिलाओं को खुशी है कि इस बार त्योहार पर बजट नहीं बिगड़ा। क्योंकि सबसे ज्यादा खर्च किराए में ही लगता था। वहीं मीना कुमारी, सावित्री का कहना है कि बस में मुफ्त यात्रा पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने की है। इससे पूर्व की सरकार ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया।
रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा के कारण जो महिलाएं भाई के घर नहीं जा रही थी। वे भी निकलीं गई। महिलाओं का कहना था कि जब मुख्यमंत्री ने सभी महिलाओं को मुफ्त में यात्रा करने की छूट दे दी है। तो ऐसे में क्यों न सुविधा का लाभ उठाया जाए।
रक्षाबंधन के त्योहार के कारण सोमवार को शहर के सभी प्रमुख मार्गों पर जाम लगा रहा। इस दौरान बारिश होने से समस्या और बढ़ गई। बारिश से सड़कों पर पानी भर जाने से सड़क पर दोनों ओर वाहनों लंबी-लंबी लाइनें लग गईं। लोग जाम में फंसे रहने के कारण परेशान दिखाई दिए। कई बार तो गाड़ियों को आगे निकालने के चक्कर में आपसी विवाद भी हुआ।
जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया वैसे-वैसे ही लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया। इस दौरान चौराहों पर लगी ट्रैफिक पुलिस केवल मूकदर्शक बनी देखती रही। ट्रैफिक पुलिस द्वारा ड्यूटी ठीक से नहीं निभाने के कारण लोग उन्हें कोसते हुए दिखाई दिए।
वहीं कई तो जाम में फंसे रहने के कारण झल्लाते हुए नजर आए। शहर के ज्यादातर मार्गों पर जाम से हालात ऐसे बिगड़े रहे कि वाहन लेकर निकलने में लोगों को घंटों जूझना पड़ रहा था।