फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   एआरटीओ दफ्तर में डीएम-एसपी ने मारा छापा, 28 दलाल दबोचे

एआरटीओ दफ्तर में डीएम-एसपी ने मारा छापा, 28 दलाल दबोचे

Fri, 21 Jul 2017 11:44 PM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
एआरटीओ दफ्तर में डीएम-एसपी ने मारा छापा, 28 दलाल दबोचे
एआरटीओ दफ्तर में डीएम-एसपी ने मारा छापा, 28 दलाल दबोचे - फोटो : अमर उजाला
एटा। एआरटीओ दफ्तर में सक्रिय दलालों को लेकर मिल रहीं शिकायतों के बाद शुक्रवार को डीएम, एसएसपी, एएसपी ने पुलिस बल के साथ छापा मारा। अधिकारियों को आता देख दफ्तर में सक्रिय दलालों में भगदड़ मच गई। डीएम ने एक दलाल को कैश के साथ रिकार्ड रूम में धर दबोचा। डीएम ने दलालों और कर्मचारियों समेत 28 लोगों को पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन

एआरटीओ दफ्तर में दलाली की लंबे समय से शिकायतें मिल रही थी। इसी को ध्यान में रखते हुए डीएम अमित किशोर ने शुक्रवार को एसएसपी अखिलेश चौरसिया, एसएसपी संजय कुमार के साथ एआरटीओ दफ्तर पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान डीएम ने कार्यालय के रिकार्ड रूम से एक दलाल को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान दलाल के पास से बीस हजार रुपये कैश बरामद हुआ है। डीएम ने एआरटीओ दफ्तर में ड्राइविंग लाइसेंस फार्म बेचने वाले बाबू और चपरासी मनिक के पास से भी हजारों रुपये कैश बरामद किया है। बाबू के पास फार्म बेचने का कोई रिकार्ड नहीं मिला। पुलिस ने दफ्तर के कर्मचारियों समेत 28 लोगों को हिरासत में लिया है। दलालों के पास से कैश, दूसरों के कागजात और उनकी फोटो कॉपी बरामद हुई है। कार्रवाई के दौरान दफ्तर के कई काउंटर पर बाहरी लोग काम कराते रंगे हाथ पकड़े गए हैं।
विज्ञापन

निजी चालक गलत नाम बताने पर फंसा
एआरटीओ आरसी भारतीय का कार चालक पवन पर दलाली का आरोप लगा तो डीएम ने उसे पकड़ कर पूछताछ की। पवन ने अपना नाम गलत बताया। तलाशी में उसके पास से पवन नाम का पहचान पत्र मिला। जब लोगों ने कहा ये दलाली करता है तो डीएम अमित किशोर ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छापा पड़ते ही दुकान बंद कर भागे दलाल
एआरटीओ दफ्तर के पास करीब चालीस दुकानों में दलाल बैठ कर बाबुओं से मिलीभगत सुविधा शुल्क लेकर काम करा रहे हैं। शुक्रवार को छापा पड़ते ही दलाल दुकानें बंद कर रफू चक्कर हो गए।
एआरटीओ का आया पसीना
डीएम, एसएसपी द्वारा अचानक छापामारी के दौरान एआरटीओ आरसी भारतीय को पसीना आ गया। एआरटीओ डीएम के सवालों के जवाब तक हीं दे पाए। छापेमारी के बाद एआरटीओ बोले अब दफ्तर में काम कैसे होगा दफ्तर के कर्मचारियों को भी पुलिस उठा ले गई।

ड्राइविंग टेस्ट के बिना बन रहे लाइसेंस
एआरटीओ दफ्तर परिसर में ड्राइविंग टेस्ट के लिए ट्रैक बना है, लेकिन दलाल सुविधा शुल्क लेकर बिना टेस्ट के लाइसेंस बनवा रहे हैं। इसका खुलासा उस वक्त हुआ जब डीएम और एससपी छापा मारने पहुंचें। ड्राइविंग ट्रैक के हालात बता रहे थे कि ट्रैक पर महीनों से किसी का ड्राइविंग टेस्ट नहीं लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed