{"_id":"595fd3284f1c1b2a1a8b45cc","slug":"41499452200-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहसी बालकों को किया पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहसी बालकों को किया पुरस्कृत
Updated Sat, 08 Jul 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
सम्मान किया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंदगांव (मथुरा)। कस्बे के दो साहसी बालकों को नगर पंचायत अध्यक्ष बदन सिंह पहलवान ने स्मृति चिंह देकर सम्मानित किया। आठ अप्रैल को वृंदावन के विहार घाट पर साहसी बालक नंदगांव निवासी ध्रुव उर्फ रवि और माधव पुत्रगण स्व. टेकचंद ने अपनी जान जोखिम में डाल कर यमुना स्नान कर रहे मध्यप्रदेश के तीन श्रद्धालुओं को डूबने से बचाया था।
इस साहसिक काम की चर्चा हर जगह रही। जान बचाने वाले दोनों नाबालिग बालकों के मां-बाप का देहांत चार साल पहले हो गया था। तभी से ये वृंदावन में रह कर अपनी पढ़ाई कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने साहसी बालकों को वीरता पुरस्कार दिए जाने की मांग सरकार से की है। सम्मान समारोह के अवसर पर बबलू चौधरी, भगवत गोस्वामी, राजू, रजनीकांत, हेमंत आदि मौजूद रहे।