{"_id":"594d51d74f1c1b82488b472f","slug":"41498239447-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव में घुसे हिरन पर जानवरों ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव में घुसे हिरन पर जानवरों ने किया हमला
Updated Fri, 23 Jun 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
बचाया हिरन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बिछवां (मैनपुरी)। गांव नगला मितकर में रास्ता भटक कर पहुंचे हिरन पर जानवरों ने हमला कर दिया। जिसे ग्रामीणों ने बचा लिया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम हिरन को अपने साथ ले गई।
गुरुवार की शाम को गांव नगला मितकर में एक हिरन जंगल का रास्ता भटक कर प्रवेश कर गया। हिरन को देखकर गांव में आवारा जानवरों ने उस पर हमला बोल दिया। जानवरों के झुंड के इस हमले से ग्रामीणों ने किसी तरह से हिरन को बचाया। उसके मामूली चोट आई। ग्रामीणों ने गांव में हिरन आने की सूचना वन विभाग की टीम को दी। गांव पहुंचे वन दरोगा चंद्रेश सोलंकी व माली कायम सिंह ने सुपुर्दगी में लेने के बाद जंगल में छोड़ दिया।
वन दरोगा ने बताया कि हिरन कम उम्र का है वह झुंड से अलग होकर रास्ता भटक कर आबादी वाले गांव में आ गया होगा।