फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   पुलिस के देरी पर पहुंचने पर भड़के ग्रामीण, जाम

पुलिस के देरी पर पहुंचने पर भड़के ग्रामीण, जाम

Wed, 07 Jun 2017 11:33 PM IST
Updated Wed, 07 Jun 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
पुलिस के देरी पर पहुंचने पर भड़के ग्रामीण, जाम
जाम लगाते लोगों को समझाते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
किशनी (मैनपुरी)। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव सेहा में भैंस चोरी की सूचना दिए जाने के बाद भी पुलिस के दो घंटे बाद पहुंचने पर ग्रामीणों का आक्रोश भड़क गया। उन्होेंने करहल-किशनी मार्ग पर अवरोध डालकर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का कहना था कि अगर पुलिस समय पर आ जाती तो चोर पकड़े जाते। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष व फोर्स ने समझा-बुझाकर दो घंटे बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन


मंगलवार रात को पिकअप लेकर गांव सेहा पहुंचे पशु चोरों ने सुरेंद्र सिंह की भैंस खोलकर पिकअप में लाद दी। आहट होने पर सुरेंद्र जाग गया और शोर मचा दिया। मगर पशु चोरों ने हाथ में तमंचा निकालकर ग्रामीणों को आगे बढ़ने से रोक लिया। इसके बाद वह पिकअप लेकर भाग गए। ग्रामीणों ने पशु चोरों का पीछा शुरू कर दिया वहीं पुलिस को भी सूचना दी गई। काफी देर पीछा करने के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची और पशु चोर भाग निकले। एक दिन पूर्व गांव मढ़ा निवासी रनवीर सिंह की भैंस भी चोरी हो गई थी।
विज्ञापन


थाने में तहरीर दिए जाने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। पुलिस के समय पर न आने से आक्रोशित ग्रामीणों ने सुबह करीब छह बजे करहल-किशनी मार्ग पर अवरोध डालकर जाम लगा दिया। इस दौरान पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया। पुलिस ने पशु चोरों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थमे रहे वाहनों के पहिए
थाना कुर्रा क्षेत्र में करहल किशनी मार्ग पर बुधवार सुबह लगे जाम के दौरान करीब दो घंटा तक मार्ग के दोनों तरफ वाहनों के पहिए थमे रहे। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। समझाने बुझाने के बाद करीब दो घंटा बाद जाम खुला। जिसके बाद पुलिस ने मार्ग का आवागमन सुचारु कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed