फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   40% of the land price

जमीन 40% तक महंगी

Mon, 02 Mar 2015 01:39 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Mon, 02 Mar 2015 01:39 AM IST
विज्ञापन
जिले में प्रस्तावित सर्किल रेट लागू करने के लिए पिछले 10 महीने से चल रही अटकलबाजी सोमवार को समाप्त होने के पूरे आसार हैं। राजस्व विभाग के अधिकारियों का कहना है कि विभाग की ओर से आपत्तियों का निस्तारण कर दिया गया है। सोमवार को जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाएगा। बैठक में नए दरों को लागू करने का एलान हो जाएगा।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजकुमार ने एक मार्च से जिले में नए सर्किल रेट लागू होने का एलान किया था। रविवार की छुट्टी के कारण प्रशासन की बैठक नहीं हो सकी। एडीएम वित्त का कहना है कि सोमवार को पांच बजे जिलाधिकारी ने बैठक बुलाई है। इसमें जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदार, रजिस्ट्रार कार्यालय के अधिकारी और राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि पूरी संभावना है कि इस बैठक में नई दरों को लागू करने का एलान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


एमजी रोड, संजय प्लेस सबसे महंगे
आगरा। राजस्व विभाग के प्रस्तावित सर्किल रेट ग्रामीण क्षेत्र में 15-25 प्रतिशत बढ़ेंगे। वहीं शहर में 15-40 फीसदी तक इजाफा हो जाएगा। प्रस्तावित मूल्यांकन के मुताबिक, एमजी रोड पर जमीन सबसे महंगी होगी। हरीपर्वत से भगवान टाकीज तक वर्तमान सर्किल रेट तकरीबन 84 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर है, जो बढ़कर तकरीबन 96 हजार रुपये वर्ग मीटर हो जाएगा। हरीपर्वत से नालबंद चौराहा की ओर 66 हजार रुपये से बढ़कर करीब 76 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर हो जाएगा। संजय प्लेस में वर्तमान में 48 से 55 हजार रुपये तक रेट है जो अब बढ़कर 60 से 69 हजार रुपये हो सकता है। सूर सदन से पालीवाल पार्क की ओर 65 हजार रुपये से 74 हजार, कमला नगर ए, ई, एफ, जी, एच ब्लाक में 29 से बढ़कर 34 हजार रुपये हो जाएगा। बोदला से भोगीपुरा 30-35 हजार, बोदला से सिकंदरा 32-40 हजार, राजामंडी 35 से 38 हजार, फतेहाबाद रोड जेपी पैलेस तक करीब 40-46 हजार, शमसाबाद रोड 40-46 हजार, न्यू आगरा थाने से दयालबाग तक 13 से 15 हजार रुपये तक हो जाएगी। वहीं नेहरू नगर में 47-55 हजार रुपये तक हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोषागार ने स्टांपों का ब्योरा
आगरा। वित्तीय वर्ष समापन की ओर है। जिले में नए सर्किल रेट लागू होने जा रहे हैं। ऐसे में कोषागार ने स्टांप का लेखाजोखा तैयार करना शुरू कर दिया है। जिला कोषाधिकारी ने सभी वेंडरों से वित्तीय वर्ष 2014-15 में हुई स्टांपों की बिक्री का ब्योरा तलब किया है। सार्वजनिक सूचना सभी तहसील, कलेक्ट्रेट और न्यायालयों में चस्पा कर दी गई है।


यूं बनी बीरबल की खिचड़ी
आगरा। जिले में नए सर्किल रेट लागू करने की प्रक्रिया मई 2014 में शुरू हुई थी। उसके बाद तत्कालीन एडीएम वित्त राजस्व ने कहा कि 20 अगस्त से दरें लागू हो जाएंगी। मामला टल गया। फिर 30 सितंबर की तारीख तय की गई। आपत्तियों के निस्तारण में मामला अटक गया। उसके बाद अक्टूबर, फिर दिसंबर की तारीख तय हुई। एडीएम वित्त राजकुमार आए तो उन्होंने 20 जनवरी को दरें लागू करने का एलान किया। फिर एक मार्च तय की गई। लेकिन रविवार चलते दो मार्च की शाम को नई दरों के एलान के लिए बैठक बुलाई गई है। विभागीय सूत्रों की मानें तो यह रस्साकसी यूं नहीं थी। इसके पीछे वे सरकारी योजनाएं थीं जिनके लिए जमीनों का अधिग्रहण करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed