करहल। गांव नगला धारा में पुत्रों ने ही पिता को बंधक बनाकर चार लाख रुपए छीन लिए। राजेंद्र सिंह की ओर से थाना में तहरीर दी गई है। बताया कि कुतुबपुर बुजुर्ग स्थित अपनी कुछ जमीन को उसने गांव के बंटू व जगदीश को चार लाख रुपया में बेची थी। दो नवंबर की शाम पुत्रों व पुत्रवधू ने उसे बंधक बनाकर रुपया छीन लिए। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।
एक शिकायत गांव किरथुआ निवासी सुधा देवी ने की है। बताया कि घर के पास ही उसकी जमीन खाली पड़ी है। पड़ोसी उस पर अपने पशु बांधने लगा, अब वह जगह पर निर्माण करना चाहती है तो नामजद जगह खाली नहीं कर रहे हैं।
एक शिकायत मोहम्मदपुर नगरिया निवासी परमाल सिंह ने की है। बताया कि गांव के कुछ नामजद लोग रात में उसे फोन कर फर्जी मामले में फंसाने व जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। जिस कारण उसका पूरा परिवार दहशत में है।
महिला की हालत बिगड़ी
करहल। गांव गोकुलपुर (तालिबपुर) निवासी दिव्यांग सेवानिवृत्त सैनिक रविंद्र सिंह ने थाना में तहरीर दी है। बताया कि गांव के एक परिवार से उसका जमीन व रुपयों को लेकर न्यायालय में विवाद चल रहा है। तीन नवंबर की शाम पत्नी गोबर डालने के लिए गई थी। तभी विपक्षियों ने गाली गलौज करते हुए धमकाया, जिस कारण पत्नी की हालत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। संवाद