फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   36 people became great donors by donating blood

अमर उजाला फाउंडेशन के आह्वान पर 36 लोगों ने किया रक्तदान

Tue, 14 Jun 2022 11:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
36 people became great donors by donating blood
मैनपुरी। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से मंगलवार को महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रक्तदान करके 36 लोग महादानी बने जबकि 65 लोगों ने पंजीकरण कराया है। शिविर का उद्घाटन जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह और एसडीएम नवोदिता शर्मा ने फीता काटकर किया। जिलाधिकारी ने कहा कि रक्तदान दुनिया का सबसे बड़ा दान है।
विज्ञापन

शिविर में सुबह से ही रक्तदाताओं की भीड़ रही। नौ बजे से शुरू हुआ शिविर शाम चार बजे तक चला। इस दौरान कुल 36 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदाताओं का कहना था कि ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ की यह अच्छी पहल है। इस अवसर पर जिला अस्पताल के सभागार में जागरुकता गोष्ठी हुई। इसमें मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ.पीपी सिंह ने विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों को रक्तदान शिविरों का आयोजन कराने पर सम्मानित किया। रक्तदाताओं को भी सम्मानित किया। सीएमएस डॉ. अरविंद कुमार गर्ग मौजूद रहे। रक्तदान शिविर में ब्लड बैंक की टीम के प्रभारी डॉ. शिखा अग्रवाल, विनोद तिवारी, अनिल कुमार, रत्नेश कुमार, जैनेंद्र यादव, अजय कुमार, सतेंद्र कुमार, दीप्ती यादव, निधि गुप्ता, अंशू, अंश आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन

नहीं मिला मौका तो हुए मायूस
शिविर में 22 लोग ऐसे पहुंचे, जिनका ब्लड ग्रुप ओ पॉजिटिव था। जिला अस्पताल में ओ पॉजिटिव ग्रुप का ब्लड पहले से ही 27 यूनिट संरक्षित है। ऐसे में उनका ब्लड लेने से मना कर दिया गया तो वह मायूस हो गए। इनका पंजीकरण किया गया है। अब ये लोग ब्लड बैंक प्रशासन का फोन आने पर रक्तदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रक्तदान कर बने महादानी
शशी कुमारी, शिवम मित्तल, डॉ. ओमेश कुमार, पूजा दुबे, डॉ. अभिषेक सिंह, सुरेंद्र कुमार, पवन कुमार, अंकुश कुमार, कौशिकी, विजय कुमार गुप्ता, संदीप यादव, समील कुमार, गौरव कुमार, सतेंद्र कुमार, प्रिया गुप्ता, महीपाल सिंह, विजय कुमार सिंह, हर्ष कुमार दुबे, अंशिता पालीवाल, देवेंद्र पांडेय, राहुल सिंह चौहान, अनमोल यादव, धीरेंद्र कुमार, प्रभात कुमार यादव, प्रशांत राजपूत, सचिन कुमार, विकास मिश्रा, करन, रामशंकर, बेटू, शिवम यादव, राजेश राजपूत, रोहित सिंह, पुष्पेंद्र यादव, बबलू, धर्मेंद्र कुमार।

पुलिस और शिक्षक भी पहुंचे
शिविर में पहुुंचकर साइबर सेल के हेड कांस्टेबल विजय कुमार सिंह, महीपाल सिंह और गौरव सावेदिया ने रक्तदान किया। वहीं सुदिती ग्लोबल एकेडमी से शिक्षक शिवम मित्तल, डॉ. ओमेश कुमार, पूजा दुबे और सेंट मेरीज स्कूल से शिक्षिका अंशिता पालीवाल ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed