फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   350 college got new id code

350 कालेजों को मिला आईडी कोड

Sun, 01 Mar 2015 02:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sun, 01 Mar 2015 02:05 AM IST
विज्ञापन
डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में नई शुरुआत हो गई है। परीक्षा फार्म भरने के लिए 350 कालेजाें को आईडी कोड उपलब्ध करा दिए गए हैं। बाकी कालेज कुलसचिव के नाम प्रार्थना पत्र भेजकर कोड मांग सकते हैं। कालेज के लेटर पैड या फिर विवि की वेबसाइट पर प्रार्थना पत्र दे सकते हैं।
विज्ञापन


पहली बार परीक्षा फार्म आनलाइन हुए हैं। विवि से 771 कालेज संबंद्ध हैं। आवेदन कर चुके 40 एडेड और 310 निजी कालेजों को आईडी और पासवर्ड शनिवार को दे दिया गया। सोमवार से इन कालेजों में परीक्षा फार्म भरना शुरू हो जाएगा। फार्म भरने के बाद उसके प्रिंट कर चार कापी निकाली जाएंगी। एक परीक्षा विभाग और कुलसचिव कार्यालय के अलावा कालेज और छात्र के पास एक-एक कापी रहेगी। कुलसचिव डा. केएन सिंह ने बताया कि शेष कालेज विवि की वेबसाइट पर कोड के लिए आवेदन कर सकते हैं। गौरतलब है कि इस बार नई एजेंसी को परीक्षा जिम्मेदारी दी गई है। उसी ने यह पोर्टल तैयार किया है। पुरानी एजेंसी के लॉगइन को रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed